Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अतीक व अशरफ के हत्यारोपियों की 14 दिन की रिमांड बढ़ी
    Breaking News

    अतीक व अशरफ के हत्यारोपियों की 14 दिन की रिमांड बढ़ी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज। प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट में हत्यारोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी में शामिल हुए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड 14 दिन और बढ़ा दी है। अब तीन जुलाई को इस मामले की सुनवाई होगी।

    एसआईटी ने तीनों शूटरों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब 3 जुलाई तक तीनों प्रतापगढ़ जेल में ही न्यायिक अभिरक्षा में रहेंगे। एसआईटी इससे पहले तीनों से प्रतापगढ़ जेल में पूछताछ कर चुकी है। बताया जाता है कि जून के अंतिम सप्ताह में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। तत्पश्चात ट्रायल शुरू होगा और आरोप तय होंगे।

    उल्लेखनीय है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीती 15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल में पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में इस्तेमाल असलहों की हुई फॉरेंसिक जांच और एफएसएल रिपोर्ट में सामने आया है कि हत्या जिगाना पिस्टल से की गई है। सनी को साजिश रचने का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। क्योंकि सनी सिंह का बयान आया था कि उसने माफिया डॉन बनने के लिए हत्या की है। इसके पीछे और किसी का हाथ नहीं है।

    सवाल यह भी है कि तीनों की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बिना किसी प्लानिंग के अतीक और अशरफ की कैसे इन तीनों ने हत्या कर दी। शुरुआती बयान में सनी सिंह ने कहा था कि उन्हें किसी ने नहीं भेजा है और ना ही किसी के इशारे पर उन्होंने अतीक और अशरफ की हत्या की है। पुलिस सूत्रों की मानी जाय तो तीनों का बयान बरगलाने वाला है। कोई ना कोई बड़ा चेहरा इस हत्याकांड के पीछे है, जिसे बेनकाब करने के लिए एसआईटी अब फिर पूछताछ की तैयारी में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब भारत में पीओके का विलय चाहते हैं वहां के लोग : मुख्यमंत्री योगी
    Next Article पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
    azad sipahi

    Related Posts

    झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान

    October 20, 2025

    हजारीबाग : मूसलाधार बारिश से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, ग्रामीणों में मायूसी

    September 26, 2025

    गिरिडीह में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सऊदी से लौटे पति पर कराया जानलेवा हमला, दोनों अरेस्ट

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version