Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण रास्ते से लौटा हेलीकॉप्टर
    Breaking News

    अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण रास्ते से लौटा हेलीकॉप्टर

    azad sipahiBy azad sipahiJune 22, 2023Updated:June 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बालाघाट। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को बालाघाट में ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ का शुभारंभ करने के लिए आने वाले थे। इसके लिए उनका हेलीकॉप्टर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बालाघाट के लिए उड़ा लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से ही लौट गया। इसके चलते उनका बालाघाट दौरा रद्द हो गया। इसकी जानकारी कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

    दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुरुवार को बालाघाट दौरा प्रस्तावित था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे यहां शाम चार बजे पहुंचकर रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसके बाद यहां गृह मंत्री शाह वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर निकाली जा रही गौरव यात्रा का शुभारंभ भी करने वाले थे। शाह का करीब दो घंटे तक बालाघाट में रहने का कार्यक्रम था। करीब 15 मिनट रोड शो के बाद वे जनसभा को संबोधित करने वाले थे। सभा के बाद शाह का 5.25 बजे सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर जाने का कार्यक्रम था। इसके बाद शाम 6 बजे हेलीकॉप्टर से नागपुर के लिए रवाना होने वाले थे।

    इधर, बालाघाट में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। अमित शाह दोपहर में दुर्ग पहुंचे थे। वे यहां कार्यक्रम के बाद बालाघाट के लिए रवाना भी हुए लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर यहां नहीं पहुंच सका, क्योंकि उन्हें रास्ते से ही लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमित शाह दुर्ग से चले थे। रास्ते में बारिश होने और खराब मौसम के कारण उन्हें बीच से ही लौटना पड़ा और रायपुर की ओर जाना पड़ा। अमित शाह हमारे बीच फिर कभी आएंगे।

    अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुरुआत कर रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। उन्होंने कहा कि आज बालाघाट में तूफान आ गया, अमित भाई को लौटना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत बन रहा है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं अगर किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चीन आंखें दिखाता था लेकिन भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में मोदी ने दोनों देश को कहा था कि हमारे देश के बच्चे जब भारत आने निकलें तो युद्ध नहीं होना चाहिए। देश-दुनिया ने योग किया, नहीं किया तो कांग्रेसियों ने नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनयी पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
    Next Article क्या पटना में विपक्षी नेताओं के जुटान से खुलेगा विपक्षी एकजुटता का रास्ता?
    azad sipahi

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version