Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नयी पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
    Top Story

    नयी पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    adminBy adminJune 22, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हर वर्ष पांच आदर्श पंचायत के पंचायत सचिवों को पूरे परिवार के साथ विदेश दौरा कराने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के 2550 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं से कहा कि सरकार के अंग के रूप में आपके जुड़ने से व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सरकारी कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता तथा प्रभावशीलता बढ़ेगी। इस मौके पर उन्होंने हर वर्ष चयनित होने वाले पांच आदर्श पंचायत के पंचायत सचिवों को पूरे परिवार के साथ विदेश दौरा कराने की घोषणा की।

    पंचायत राज्य और देश में मिसाल बने:
    नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप अपने पंचायत के सिर्फ पंचायत सचिव ही नहीं, बल्कि उसके बीडीओ-सीओ-डीसी-एसपी सब कुछ हैं। आप ऐसा कार्य करें कि आपकी पंचायत पूरे राज्य और देश के लिए मिसाल बन सके।

    कामकाज में आपका सहयोग बेहद अहम:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी नियुक्ति सरकार को ऊर्जा देती है। ऐसे में सरकार जिस मकसद के साथ कार्य करना चाहती है, उसमें आपका सहयोग बेहद जरूरी है। आपको जो जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभायें। राज्य को गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन के कुचक्र से बाहर निकालने का काम करें। आप एक कदम चलेंगे, तो सरकार सौ कदम चलने को हमेशा तैयार रहेगी।

    तमाम चुनौतियों के बाद भी रोजगार देने प्रयास:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान हालात और अनेकों चुनौतियों के बाद भी नयी पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित। इसी कड़ी में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में नियुक्तियां हो रही हैं, तो निजी क्षेत्र में भी हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से व्यवसाय करने के इच्छुक युवाओं को सरकार के द्वारा अनुदान आधारित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। हर व्यक्ति आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है।

    हजारों युवाओं को दे चुके हैं नियुक्ति पत्र:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अब तक हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। इनमें इंजीनियर, डॉक्टर, पशु चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, कृषि पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, शिक्षक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और नर्स समेत कई पद शामिल हैं। युवाओं के सपनों को साकार करने का हमारी सरकार ने संकल्प लिया है।

    नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्तियों का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह लगातार जारी रहेगा। आनेवाले दिनों में बड़े पैमाने पर शिक्षक, पुलिस और सरकारी विभागों में खाली पड़े अन्य पदों पर नियुक्तियां होंगी। इस सिलसिले में विभिन्न आयोगों द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां एक-एक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने में कई वर्ष लग जाते थे, वहीं हमारी सरकार में रिकॉर्ड समय में नियुक्तियां हो रही हैं। सबसे खास बात है कि आज किसान- मजदूर और गरीब तबके के युवाओं का अधिकारी बनने का सपना पूरा हो रहा है।

    हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने का हो रहा प्रयास:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां की सरकार हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जहां सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का ऐतिहासिक काम किया है, वहीं सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों, विधवाओं, परित्यक्ताओं और दिव्यांगों को पेंशन देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन किसी भी व्यक्ति के बुढ़ापे की लाठी होती है। सरकार उसे हर हाल में देने का काम करेगी।

    पंचायतों को बेहतर से बेहतर बनाने का लें संकल्प: आलमगीर
    ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में पंचायतों के सशक्तिकरण से गांव की सरकार मजबूत बनेगी। इसमे पंचायत सचिवों की अहम जिम्मेदारी होगी । पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों को सहयोग करने के लिए आपको नियुक्त किया जा रहा है। ऐसे में पंचायतों को बेहतर से बेहतर बनाने का संकल्प लें। इसके अलावा पंचायतों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी सरकार आगे बढ़ रही है ।

    गांव की सरकार को मजबूत बनाने पर विशेष जोर: रामेश्वर उरांव
    वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले, इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त पंचायत सचिवों को कहा कि आपकी यह जिम्मेदारी सरकार और जनता के साथ परिवार के प्रति भी है। ऐसे में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करें, ताकि गांव की सरकार को मजबूती मिले।

    आपको जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठा पूर्वक निभाएं: भोक्ता
    श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में पंचायत सचिवों की अहम भूमिका है। आप अपने कार्यों से पंचायतों की तस्वीर बदल सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा आपको जो जिम्मेदारी की जा रही है, उसे निष्ठापूर्वक निभायें।

    इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
    पंचायती राज विभाग में 1633 पंचायत सचिव
    राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में 707 लिपिक
    वित्त विभाग में 166 एवं खाद्य आपूर्ति विभाग में 44 लिपिक

    मुख्यमंत्री ने कही ये बातें:
    सरकार के अंग के रूप में आपके जुड़ने से व्यवस्था को मजबूती मिलेगी
    आप अपने पंचायत के सिर्फ पंचायत सचिव ही नहीं, बल्कि उसके बीडीओ- सीओ, डीसी-एसपी सब हैं_
    नयी-नयी नियुक्तियों से सरकार को ऊर्जा मिलती है, युवाओं के सपने को कर रहे हैं साकार, हर व्यक्ति आगे बढ़े ,यही हमारा संकल्प है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी दलों की महा बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे अरविंद केजरीवाल
    Next Article अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण रास्ते से लौटा हेलीकॉप्टर
    admin

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version