Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सेना प्रमुख बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर, रक्षा संबंधों पर करेंगे चर्चा
    देश

    सेना प्रमुख बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर, रक्षा संबंधों पर करेंगे चर्चा

    adminBy adminJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पासिंग आउट परेड में तंजानिया के ऑफिसर कैडेट एवर्टन को दी ‘बांग्लादेश-भारत मैत्री ट्रॉफी’
    – बांग्लादेश के सेना प्रमुख और सशस्त्र बल विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ से भी मुलाकात करेंगे

    नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान सेना प्रमुख बांग्लादेश के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करके भारत-बांग्लादेश रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। सेना प्रमुख मनोज पांडे 10 जून को आईएमए, देहरादून में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने के बाद बांग्लादेश मेडल और ट्रॉफी प्रदान करेंगे।

    थल सेनाध्यक्ष ने यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को बांग्लादेश सैन्य अकादमी (बीएमए), चटोग्राम में 84वें लॉन्ग कोर्स के अधिकारी कैडेट्स की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में शामिल हुए और समीक्षा की। परेड के दौरान सेना प्रमुख ने बीएमए से पासिंग आउट कोर्स के सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट (विदेशी मित्र देशों से) के लिए स्थापित ‘बांग्लादेश-भारत मैत्री ट्रॉफी’ प्रदान की। इस वर्ष की पहली ट्रॉफी तंजानिया के ऑफिसर कैडेट एवर्टन को दी गई है। यह ट्रॉफी दिसंबर, 2021 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में स्थापित ‘बांग्लादेश ट्रॉफी और मेडल’ के परस्पर आदान-प्रदान में स्थापित की गई है।

    इस कार्यक्रम के अलावा सेना प्रमुख बांग्लादेश के वरिष्ठ सहयोगी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह बांग्लादेश के सेना प्रमुख और सशस्त्र बल विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ से भी मुलाकात करेंगे। सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जुलाई, 2022 में अपनी पहली विदेश यात्रा पर बांग्लादेश का दौरा किया था। बांग्लादेश के सेना प्रमुख इस वर्ष अप्रैल में भारत के दौरे पर आकर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में पासिंग आउट परेड की समीक्षा की थी। दोनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों के बार-बार दौरे और संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसे द्विपक्षीय सहयोग कार्यक्रम दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाने में अहम योगदान करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिलंबित आईएएस पूजा सिंघल सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि 15 जून तक बढ़ी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने किया इंदौर की दो रामसर साइट सिरपुर तालाब व यशवंत सागर का वर्चुअली निरीक्षण
    admin

      Related Posts

      हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

      July 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version