आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बुधवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो ने की। इस मौके पर महतो ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66 वां सम्मेलन 30 सितंबर से 06 अक्टूबर 2023 तक का अकरा ,घाना में निर्धारित है। इस बारे में सूचना कार्यालय को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपने आपको उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित न रहकर ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक्की में हम अपनी भागीदारी किस तरह निभा पायें इस पर भी हमें सोचना चाहिए। मैं व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस कर रहा हूं कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ क्षेत्रों में बहुत आगे हैं, किंतु कई ऐसे विषय भी हैं जिस पर हम सभी को परस्पर मिलकर कार्य करने होंगे। ताकि हम राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाने में अपनी भी भागीदारी निभा सकें।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 के 65 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन हेलीफैक्स कनाडा में आयोजित हुई थी। जिसमें प्रतिनिधि के तौर पर सदस्य लंबोदर महतो ने भाग लिया था। आम सभा की बैठक में अध्यक्ष के आग्रह पर लंबोदर महतो ने सम्मेलन में शामिल होने के अपने अनुभव को सभी सदस्यों के साथ साझा किया। बैठक में सीपीए झारखंड शाखा के सचिव प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सैयद जावेद हैदर ने वर्ष 2022-2023 का सीपीए झारखंड शाखा की लेखा-जोखा के संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक 30 सिंतबर से, विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो ने दी जानकारी
Related Posts
Add A Comment