Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे का निधन
    राज्य

    भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे का निधन

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आगरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे का निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर है। आगरा में जनसंघ और भाजपा की जड़ें जमाने का श्रेय हरिद्वार दुबे को ही दिया जाता है।

    राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे के निधन की सूचना प्रातः6 बजे मिली। उनका निधन दिल्ली में प्रातः 4 बजे हुआ है। वहां से उनका पार्थिव शरीर आगरा के लिए लाया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि अंतिम संस्कार कब और कहां होगा। यह मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे । हरिद्वार दुबे से पहले राजकुमार, भगवान शंकर रावत, रमेशकांत लवानिया, सत्य प्रकाश विकल का निधन हो चुका है। इन सबको भाजपा का पांच पांडव कहा जाता था। हरिद्वार दुबे भाजपा के पांच पांडवों में से आखिर पांडव बचे थे।

    हरिद्वार दुबे का जन्म 1 जुलाई 1949 को हुसैनाबाद बलिया उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के रूप में काम किया। उनका विवाह प्रोफेसर कमला पांडे से हुआ। वे भी कई वर्ष से अस्वस्थ चल रही हैं। अजंता कॉलोनी धौलपुर हाउस आगरा में उनका स्थाई आवास है।

    हरिद्वार दुबे ने 1989 में आगरा छावनी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ कृष्णवीर सिंह कौशल को हराया था। 1991 में फिर से विधायक बने और कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 2005 में खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। 2011 में आगरा.फिरोजाबाद विधान परिषद सीट से चुनाव हार गए। 2013 में भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाए गए। 26 नवम्बर 2020 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
    Next Article वाराणसी जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस पलटी, 5 की मौत

      September 12, 2025

      नेपाल में अस्थिरता के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

      September 12, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज, दरभंगा डीईओ ने की समीक्षा बैठक

      September 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ग्रैंड स्विस में आठवें दौर में गुकेश का सामना दिव्या देशमुख से
      • हांगकांग ओपन 2025: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में
      • उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे धनखड़, राधाकृष्णन को दी बधाई
      • दिल्ली हाइ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
      • सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version