Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इतिहास को सामने रख कर बेहतर भविष्य का निर्माण बड़ी चुनौती: सुदेश कुमार महतो
    झारखंड

    इतिहास को सामने रख कर बेहतर भविष्य का निर्माण बड़ी चुनौती: सुदेश कुमार महतो

    adminBy adminJune 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आजसू में शामिल हुए व्यवसायी बबन सिंह

    -पूरे राज्य में संकल्प दिवस कार्यक्रम, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान और मिलन समारोह का आयोजन

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इतिहास को सामने रख झारखंड के बेहतरीन भविष्य का निर्माण चुनौती भरा है। लेकिन हम सभी को मिल कर अपनी जिम्मेदारियों और उसूलों पर कायम रहते हुए इन चुनौतियों को हर हाल में पीछे छोड़ना है।
    पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संकल्प सभा में उन्होंने ये बातें कहीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी ने आज पूरे राज्य में संकल्प दिवस के आयोजन के साथ झारखंड के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में उसूलों और यथार्थ के साथ चलना और समझना जरूरी है। साथ ही किसी नेता, कार्यकर्ता और दल का राज्य के प्रति कितना समर्पण है, इसका आकलन किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सत्ता एक अवसर है। इस अवसर की असली परीक्षा तब होती है, जब जनता कहे, मेरी सरकार है।

    इसी महीने से जन पंचायत

    श्री महतो ने कहा कि इसी महीने से सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन पंचायत लगाने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि जन पंचायत जनता के व्यापक हितों में असरदार हो।

    आजसू के सिद्धांतों और सुदेश महतो के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं: बबन सिंह
    इससे पहले व्यवसायी बबन सिंह अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। पार्टी का दामन थामने के बाद बबन सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश का राज्य से बाहर एक पिछड़ा और गरीब राज्य की पहचान है। यह बात उन्हें हमेशा कचोटती थी। राज्य के हालात को देखते हुए आजसू पार्टी में शामिल हुआ हूं। आजसू पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो नवसृजित राज्य झारखंड का सर्वांगीण विकास चाहती है। इसके सिद्धांतों और सुदेश महतो के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर ही मैं इस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पार्टी के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चलेंगे और पार्टी की नीतियों को समाहित कर राज्य की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा। कार्यक्रम में डॉ देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, संजय बसु मल्लिक, सुनील कुमार सिंह, अंचल किंगर, ज्ञान सिन्हा, सीमा सिंह, गौतम सिंह, कौशिक चांद, कामेश्वर प्रधान, सुहेल शाह, भरत महतो, दिनेश चौधरी, एम टी तिर्की, अजीत कुमार, रेखा वर्मा, लाडले खान, प्रभा मेहता, विजेता वर्मा, आशुतोष गोस्वामी,सज्जाद आलम, बंटी यादव, परवाज खान, कृष्णा सिंह, दया शंकर झा,अब्दुल जब्बार, ओम वर्म, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र ने मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में बदलावों की ख़बरों को ख़ारिज किया
    Next Article लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटें एनडीए की झोली में होंगी : दीपक प्रकाश
    admin

      Related Posts

      नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर

      December 23, 2025

      टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार

      December 23, 2025

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version