Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सर्राफा बाजारः फीका पड़ा सोना, चांदी की बढ़ी चमक
    बिजनेस

    सर्राफा बाजारः फीका पड़ा सोना, चांदी की बढ़ी चमक

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – गिर कर 59 हजार के करीब पहुंचा सोना

    नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी गिरावट का रुख बना रहा। आज की कमजोरी के कारण सोना गिरकर 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के काफी करीब पहुंच गया। आज के कारोबार में सोना जहां नीचे फिसलता नजर आया, वहीं चांदी में मामूली मजबूती का रुख नजर आया। सर्राफा बाजार में आज की कमजोरी के कारण सोना ने प्रति 10 ग्राम 244 रुपये की नरमी दिखाई। दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज प्रति किलोग्राम 300 रुपये से अधिक की मजबूती दर्ज की गई।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोना का अंतिम बंद भाव 59,264 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। आज के कारोबार में इस चमकीली धातु में प्रति 10 ग्राम 244 रुपये की नरमी दर्ज की गई, जिससे सोना फिसल कर 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर तक पहुंच गया। अलग-अलग श्रेणियों में सोने ने आज 244 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 142 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दिखाई।

    इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी सोना यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 244 रुपये की नरमी के साथ गिर कर 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने की कीमत भी 243 रुपये की कमजोरी के साथ 58,784 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 224 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही 22 कैरेट सोना 54,062 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 183 रुपये गिर कर 44,265 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई। 14 कैरेट (585) सोना आज 142 रुपये सस्ता होकर 34,527 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।

    सोने के विपरीत चांदी की कीमत में आज तेजी का रुख नजर आया। आज के कारोबार में चांदी (999) की कीमत में 316 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई। आज की तेजी के कारण इस चमकीली धातु की कीमत पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार के आखिरी बंद भाव 72,105 रुपये प्रति किलोग्राम से उछल कर 72,421 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर आ गई।

    जानकारों का मानना है कि मौजूदा समय सर्राफा बाजार के निवेशकों के लिए काफी सतर्क रहने वाला समय है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जारी उतार चढ़ाव के कारण वर्ल्ड इकोनॉमी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसका असर वर्ल्ड गोल्ड मार्केट पर भी पड़ रहा है। इसलिए फिलहाल छोटे और खुदरा निवेशकों को बाजार में बड़ा निवेश करने की जगह फिलहाल हर बड़ी गिरावट पर छोटे छोटे निवेश करने की नीति अपनानी चाहिए। क्योंकि वर्ल्ड गोल्ड मार्केट में आने वाली कोई भी बड़ी गिरावट भारतीय सर्राफा बाजार पर भी असर डालेगी, जिससे निवेशकों का हित प्रभावित हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    Next Article देश में कोयला भंडार 44 फीसदी बढ़कर करीब 11 करोड़ टन हुआ : कोयला मंत्रालय
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version