Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुख्यमंत्री ने 42 ईवी चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन
    देश

    मुख्यमंत्री ने 42 ईवी चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन

    adminBy adminJune 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 42 और ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। दिल्ली में अब 53 लोकेशन पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो गए हैं। जहां 4,646 चार्जिंग पॉइंट और 250 बैट्री स्वैपिंग स्टेशन हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर आयोजित ईवी चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिल्ली में 42 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू किए गए। कुछ महीने पहले दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) की तरफ से 11 स्टेशन शुरू किए गए थे। अब दिल्ली में कुल 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर काफी समस्या रहती है। जबसे हमारी सरकार आई है, तब से लेकर अब तक दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी कई क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। इसके बावजूद प्रदूषण एक ऐसा क्षेत्र था, जिसका समाधान करना मुश्किल था, क्योंकि हवा में प्रदूषण काफी अधिक था। लोग कहते थे कि सीएम इसका समाधान कीजिए। आज यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि प्रदूषण को कम करने के लिए “आप” की सरकार ने दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ मिलकर जितने भी कदम उठाए हैं, अब उसका फल मिलने लगा है। इस बात को खुद प्रदूषण के आंकड़े साबित करते हैं। 2014 के मुकाबले दिल्ली के अंदर हवा का प्रदूषण का स्तर पीएम 10 और पीएम 2.5 अब 30 फीसद कम हुआ है। पहले दिल्ली में सालभर में ऐसे दिन अधिक होते थे, जब प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा होता था और प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में चला जाता था। मगर अब ऐसे दिनों की संख्या कम हो गई है और अब गिने-चुने दिन ही ऐसी स्थिति होती है। अमूमन पूरे साल ही दिल्ली की हवा की स्थिति अच्छी रहने लगी है।

    केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने ‘‘आप’’ की सरकार के साथ मिलकर जो सफलता हासिल की है, उसकी वजह से अब दिल्ली को देश की ईवी राजधानी माना जाने लगा है। आज देश के बाकी राज्यों की तुलना में दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा रहे हैं। यहां तक कि नीति आयोग ने भी इस बात को स्वीकारा है कि दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है और बाकी राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

    दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली आती है, जबकि यूपी-हरियाणा में पावर कट लग रहे हैंः अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल ने आगे कहा कि एक-एक कर दिल्ली का हर क्षेत्र के अंदर नाम हो रहा है। पहले दिल्ली में अच्छे-अच्छे स्कूल बने और शिक्षा के क्षेत्र में हमारा नाम हुआ। फिर मोहल्ला क्लीनिक बने और स्वास्थ्य में नाम हुआ। इसके बाद दिल्ली में लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलनी शुरू हुई और यहां भी दिल्ली का नाम हुआ। दिल्ली के सटे राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा में चले जाएं तो नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में पावर कट हो रहे हैं मगर दिल्ली में ऐसी स्थिति नहीं है। दिल्ली में जनता को 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाती है।

    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर प्रदूषण से परेशान रहते हैं। खासकर साल के कुछ महीने ऐसे आते हैं, जब प्रदूषण बढ़ जाता है और पूरे देश में यह चर्चा का विषय बन जाता है कि दिल्ली का प्रदूषण स्तर बढ़ गया। इसको ध्यान में रखते हुए कई साल से दिल्ली सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। आज पूरे देश में कुल बिकने वाले वाहनों में से इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद 7 से 8 फीसद है, तो दिल्ली में 12 से 14 फीसद है, जो देश भर से दुगनी है।

    आतिशी ने कहा कि अगर कोई भी नागरिक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करेंगे तो वो 7 पैसे प्रति किलोमीटर पर अपना 2 व्हीलर चला सकते है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में इलेक्ट्रिक व्हीकल की प्रगतिशील तरीके से शुरुआत की है। इस पॉलिसी की लगातार निगरानी होती है और इसी की वजह से आज हम इतनी उपलब्धियों को हासिल कर सके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिसई में मिक्सर मशीन में पिस कर दो श्रमिकों की मौत
    Next Article अवैध कब्रिस्तान को हटाए सरकार, बचे काम को भी जल्द करे पूरा: बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

      May 24, 2025

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version