Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»देश के चालू खाता घाटे में गिरावट, घटकर जीडीपी का 0.2 फीसदी: आरबीआई
    बिजनेस

    देश के चालू खाता घाटे में गिरावट, घटकर जीडीपी का 0.2 फीसदी: आरबीआई

    adminBy adminJune 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कैड घटकर हुआ जीडीपी का 0.2 फीसदी

    मुंबई/नई दिल्ली। देश के चालू खाता घाटा (कैड) में गिरावट आई है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कैड घटकर 1.3 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.2 फीसदी रह गया है। व्यापार घाटे में कमी और सेवा निर्यात में जोरदार वृद्धि के कारण कैड कम हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

    आरबीआई ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि भारत का कैड वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में घटकर 1.3 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 0.2 फीसदी रह गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 16.8 अरब डॉलर जीडीपी का 2.0 फीसदी और एक साल पहले की समान अवधि में यह 13.4 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.6 फीसदी रहा था।

    आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कैड में गिरावट की मुख्य वजह मजबूत सेवा निर्यात के साथ व्यापार घाटे में कमी रही है। इस दौरान व्यापार घाटा भी 71.3 अरब डॉलर से घटकर 52.6 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने कहा कि कंप्यूटर सेवाओं से शुद्ध कमाई में वृद्धि के कारण सेवाओं से प्राप्तियां भी बढ़ी हैं। दरअसल, कैड किसी देश के भुगतान संतुलन का एक प्रमुख संकेतक है।

    रिजर्व बैंक के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़ा जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में इसमें 16.0 अरब डॉलर की कमी आई थी। हालांकि वित्त वर्ष 2022-23 में चालू खाता शेष में जीडीपी के मुकाबले दो फीसदी का घाटा दर्ज किया गया जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 1.2 फीसदी था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 63 हजार अंक पार
    Next Article क्रिप्टो करेंसी मार्केटः मिले जुले कारोबार के बीच बिटकॉइन में तेजी
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 28, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 28, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version