Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»प्रधानमंत्री मोदी और प्रचंड की मुलाकात में हुई संबंध मजबूत करने पर चर्चा
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री मोदी और प्रचंड की मुलाकात में हुई संबंध मजबूत करने पर चर्चा

    adminBy adminJune 1, 2023Updated:June 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे ‘प्रचंड’ का अभिवादन किया
    – नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई। प्रचंड की यह यात्रा भारत-नेपाल के घनिष्ठ और अद्वितीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रचंड और मोदी के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर जारी की है। फोटो में प्रधानमंत्री मोदी और प्रचंड मुलाकात के दौरान खुलकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे ‘प्रचंड’ का अभिवादन किया।

    दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। इससे पहले आज सुबह नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने नई दिल्ली में राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राजघाट की आगंतुक पुस्तिका में भी लिखा, “नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।”

    नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह उनकी भारत की चौथी यात्रा है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। भारत पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रचंड का चार दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद शनिवार को स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है।

    अपनी यात्रा के पहले दिन दिल्ली पहुंचने पर प्रचंड ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय क्वात्रा से बुधवार को मुलाक़ात की थी। आधिकारिक व्यस्तताओं के अलावा वह अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे। दोनों पक्ष पिछले नेपाली प्रधानमंत्रियों की यात्रा के दौरान हासिल की गई द्विपक्षीय साझेदारी को और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

    अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ ‘प्रचंड’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। भारत में नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा ने बुधवार को पुष्प कमल दहल की भारत यात्रा को ‘सद्भावना यात्रा’ बताते हुए कहा कि यह दौरा नेपाल और भारत के संबंधों को एक अच्छी ऊंचाई पर लाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    Next Article पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र को लौटाई जेड प्लस सुरक्षा
    admin

      Related Posts

      किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़

      May 23, 2025

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version