Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अमेरिका में डेट सीलिंग बिल पास होने से ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल
    बिजनेस

    अमेरिका में डेट सीलिंग बिल पास होने से ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल

    adminBy adminJune 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूत संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी सीनेट में डेट सीलिंग बिल पारित होने का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह यूएस फ्यूचर्स में भी तेजी का रुख बना हुआ है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के कारोबार के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। आज एशियाई बाजारों में भी उछाल का रुख बना हुआ है।

    अमेरिका में कर्ज भुगतान का संकट टल जाने का असर वॉल स्ट्रीट के कारोबार पर भी साफ दिखा। डेट सेलिंग बिल को अमेरिकी सीनेट की मंजूरी मिलने के आसार के कारण बाजार में उत्साह का माहौल बन रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 153.30 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,061.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,221.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 166.70 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,100.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    बताया जा रहा है कि अमेरिकी सीनेट में बिल के पास होने की उम्मीद को लेकर कारोबार की शुरुआत से ही वॉल स्ट्रीट में तेजी का रुख बना हुआ था। पिछले सत्र के कारोबार के दौरान वॉल स्ट्रीट में कम्युनिकेशन, टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी का रुख रहा। वहीं फाइनेंशियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के शेयरों में भी बढ़त बनी रहे। बाद में अमेरिकी सीनेट द्वारा बिल को मंजूरी मिल जाने के बाद वैश्विक बाजार में जोश का माहौल बना हुआ है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मजबूती दिखाकर बंद हुए। यूरो के पिछले दो महीने के निचले स्तर से रिकवरी करने के कारण यूरोपीय बाजारों में जोश का माहौल नजर आया। एफटीएसई इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,490.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत उछल कर 7,137.43 अंक के स्तर पर पिछले कारोबारी सत्र का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 189.64 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की छलांग लगा कर 15,853.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज जोश का माहौल बना हुआ है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में छुट्टी होने की वजह से आज कारोबार नहीं हो रहा है। एसजीएक्स निफ्टी 96.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,660 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 292.16 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,440.17 अंक के स्तर तक पहुंच गया है।

    हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार तेजी बनी हुई है। लगातार हो रही लिवाली की वजह से ये सूचकांक 650.72 अंक यानी 3.57 प्रतिशत की छलांग लगाकर 18,867.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,166.30 अंक तक पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज अच्छी तेजी बनी हुई है। ये सूचकांक 235.07 अंक यानी 1.42 प्रतिशत मजबूत होकर 16,747.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.99 प्रतिशत तेज होकर 2,594.55 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,530.81 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,229.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकोट में दो संतानों को मौत के घाट उतारने के बाद मां ने भी की आत्महत्या
    Next Article नरेन्द्र मोदी के संकल्प से बिहार में होगी प्लास्टिक उद्योग की क्रांति
    admin

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

    November 10, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    November 10, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version