Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आंखों देखी….’बालेश्वर से चली कोरोमंडल एक्सप्रेस, अचानक आई जोरदार आवाज, होश उड़ गए’
    Breaking News

    आंखों देखी….’बालेश्वर से चली कोरोमंडल एक्सप्रेस, अचानक आई जोरदार आवाज, होश उड़ गए’

    azad sipahiBy azad sipahiJune 3, 2023Updated:June 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इस रेलगाड़ी में सवार प. बंगाल के चाचा-भतीजा ने सुनाई खौफनाक कहानी, बोले- डिब्बे का दरवाजा न बंद होता तो हम नहीं बचते

    कोलकाता। ओडिसा के बालेश्वर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा के शालीमार से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार प्रशांत मंडल और कृष्ण पद मंडल (चाचा-भतीजा) सौभाग्यशाली हैं। वो सकुशल हैं। वह पश्चिम बंगाल के कैनिंग के रहने वाले हैं। दोनों जैसे-तैसे अपने घर पहुंच चुके हैं। वह शनिवार सुबह खौफनाक मंजर को बयां करते हुए सिहर जाते हैं।

    प्रशांत मंडल ने कहा- ‘ट्रेन बालेश्वर स्टेशन पर पहुंची तो कुछ लोग नीचे उतरे। कुछ ने बोतल में पानी भरा और खाना आदि खरीदा। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। कई लोग दरवाजे पर खड़े थे। बाहर से गर्म हवा आ रही थी। इसलिए दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके चंद मिनट बाद तेज आवाज के साथ डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। इसकी भनक लगते ही लोगों के होश उड़ गए। अगर हमारे डिब्बे का दरवाजा बंद नहीं हुआ होता तो हम भी जिंदा नहीं बचते। ट्रेन जब पलटी तो हम लोग दरवाजे पर टिक गए थे और जान बच गई।’

    वह कहते हैं-‘जिस बोगी में हम लोग थे, उसमें कम से कम 100 से अधिक लोग थे। हमारे पास एक महिला बैठी थी। इसके सिर में इतनी तेज चोट लगी कि खून की धार बह निकली। उसने वहीं दम तोड़ दिया। एक बच्ची की गर्दन में लोहे का टुकड़ा घुस गया। उसने भी वहीं दम तोड़ दिया था। चंद मिनट पहले हंसते-खेलते- बोलते बतियाते लोग औंधे मुंह गिरे हुए मरे पड़े थे। यह नजारा डराने वाला था।’

    कृष्ण पद उम्र में छोटा है और चाचा के साथ काम करने के लिए ओडिशा जा रहा था। वह कहता है-‘हम लोग जैसे-तैसे बच कर बाहर निकले। बाहर शवों का ढेर लगा था। कोई ट्रेन के डिब्बे में दबा था। किसी का पैर फंसा था। कोई दर्द से कराह रहा था। किसी का हाथ दब गया था। किसी की आधी गर्दन और आधा शरीर छटपटा रहा था। यह नजारा किसी डरावनी फिल्म से भी ज्यादा भयावह था।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओडिशा ट्रेन हादसा : रांची रेलवे स्टेशन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    Next Article ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में रेलवे ने की 237 लोगों की मौत की पुष्टि, 200 लोगों को लाया जा रहा कोलकाता
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे

      September 9, 2025

      दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं

      September 9, 2025

      नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹9000, सहायिकाओं को ₹4500

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      • उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने डाला पहला वोट, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version