Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»खूंटी : पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    खूंटी

    खूंटी : पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    adminBy adminJune 2, 2023Updated:June 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआई)के सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस संगठन को झटके पर झटका दे रही है। जिला पुलिस पीएलएफआई के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही और हर दिन पुलिस को नई-नई स्फलता हाथ लग रही है।

    इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार को पीएलएफआई के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, गोंली और संगठन का पर्चा बरामद किया है। एसपी अमन कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जरियागढ़ थाना के रेगरे जंगल में भ्रमणशील और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। एसपी के निदेश पर एएसपी अभियान, तोरपा कें एसडीपीओ सीआरपीफ बी/94 बटालियन द्वारा गुरुवार को रेगरे जंगल में छापामरी अभियान चलाया गया और चार सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े गये उग्रवादियों में एरिया कमांडर प्रशांत कुमार उर्फ डब्लू गोप, नीतीश गोप, मिथिलेश गोप उर्फ मिथुन और बाहन गोप उर्फ नंद कुमार शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम की एक पिस्टल,.315 बोर का एक देसी कट्टा, 13 कारतूस, एक आल्टो कार और एक टेम्पो सहित चार मोबाइल और नक्सली पर्चा तथा चंदा रशीद बरामद किया है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर को लगभग दो माह पूर्व ही दिनेश गोप ने एरिया कमांडर की जिम्मेदारी सौंप कर क्षेत्र में आतंक फैलाने का निर्देश दिया था। सुप्रीमो के इस निर्देश पर ही अवैध बालू उठाव में लगी एक जेसीबी में आग लगाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। हालांकि अगजनी की जिम्मेदारी सुप्रीमो को लेनी थी लेकिन तब तक दिनेश गोप एनआईए की गिरफ्त में आ चुका था।

    पीएलएफआई सुप्रीमो ने जब क्षेत्र का एरिया कमांडर की जिम्मेदारी दी उस वक्त प्रशांत कुमार उर्फ डब्लू के पास हथियार नही था लेकिन उसे कामडारा का एरिया कमांडर कोरिया टोपनो ने एक पिस्टल के अलावा कई कट्टे और 30 कारतूस दिये। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से अवैध बालू उठाव कर रही जेसीबी में आग लगा दी और फरार हो गए।

    इस घटना में शामिल अन्य नक्सली सदस्यों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार किया था लेकिन एरिया कमांडर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि बालू माफिया अवधेश यादव और चंदन जायसवाल उर्फ चंदू का जेसीबी को जलाया गया था। चंदू जायसवाल से प्रदीप गोप का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रदीप गोप ने दिनेश गोप से संपर्क किया और प्रदीप ने ही प्रशांत को एरिया कमांडर बनाने की पैरवी की। उसके बाद प्रशांत को एरिया कमांडर की जिम्मेदारी दी गई। पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से खूंटी में आतंक का पर्याय रहे संगठन के वजूद पर संकट गहराने लगा।

    गौरतलब है कि सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी से कुछ दिन पूर्व ही जिला पुलिस ने रनिया क्षेत्र से पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर और सुप्रीमो के खास सहयोगी रहे इनामी सुखराम गुड़िया को एके 47 राइफल के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की थी। उसकी निशानदेही पर चाईबासा के गुदड़ी और बंदगांव थाना क्षेत्र के जंगली इलाको से सुप्रीमो के निजी हथियार ऑटोमेटिक जर्मन रायफल एचके 33 सहित अन्य राइफल और हथियार, सैकड़ो गोलियां, दूरबीन सहित अन्य सामान बरामद किये गये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में सात आईएएस और तीस आईपीएस अफसरों के तबादले
    Next Article झारखंड की अंशिका ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक, दी बधाई
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version