Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की अमेरिका में जोरदार तैयारी, हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन उत्सुक
    Top Story

    प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की अमेरिका में जोरदार तैयारी, हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन उत्सुक

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए अमेरिका में तैयारियां शबाब पर हैं। इसके लिए जोरदार तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते अमेरिका की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं गायिका मैरी मिलबेन न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी में होने वाली उनके कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी। यह जानकारी शनिवार को विज्ञप्ति में दी गई।

     

    अभिनेत्री मिलबेन (38) अफ्रीकी मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। मिलबेन भारत के राष्ट्रगान-जन गण मन… और भजन-ओम जय जगदीश हरे…को अपनी आवाज देकर भारतीयों के बीच लोकप्रिय हो चुकी हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक मिलबेन 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) के नॉर्थ लॉन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। अभिनेत्री मिलबने ने कहा है वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हूं। विज्ञप्ति के मुताबिक मिलबेन को 23 जून को वाशिंगटन की रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में आयोजित होने वाले भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। बाइडन और उनकी पत्नी 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वह 23 जून को वाशिंगटन में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर और रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में देशभर से आए भारतीय-अमेरिकियों की सभा को भी संबोधित करेंगे।

    मिलबेन कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर वह आशान्वित और उत्साहित है। यह यात्रा भारत-अमेरिकी संबंधों का महोत्सव है। यह दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र का संगम है। विश्व के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी देशों की आत्मीयता का सर्वोच्च उदाहरण है।

    अमेरिकी संसद की संचालन समिति ने मिलबेन को आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उनके विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। सनद रहे मिलबेन को अगस्त 2022 में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व हिंदू परिषद की चार दिवसीय बैठक 23 जून से रायपुर में , मतांतरण और हिंदुत्व के मुद्दों पर होगी चर्चा
    Next Article मन की बातः भारत आपदा प्रबंधन क्षेत्र में बढ़ती ताकत का बड़ा उदाहरणः प्रधानमंत्री
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version