Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार में रोहतास के अपहृत व्यवसायी की सकुशल वापसी, तीन करोड़ की मांगी थी फिरौती
    बिहार

    बिहार में रोहतास के अपहृत व्यवसायी की सकुशल वापसी, तीन करोड़ की मांगी थी फिरौती

    adminBy adminJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी शहर के अपह्त पिता-पुत्र व्यवसायी अपहरण मामले में तीन करोड़ की फिरौती की मांग अपराधियों ने की थी। पुलिस दबाव में आकर अपहृत को छोड़कर अपराधी फरार हो गए। अपहरण में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । इस घटना को अंजाम देने के लिए रोहतास, औरंगाबाद और झारखंड के अपराधी शामिल थे।

    एसपी विनीत कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पाली रोड के मोटर पार्ट्स व्यवसायी अख्तर हुसैन व आशिफ रजा को शनिवार रात अपने गांव औरंगाबाद जिले के बारुण थाना के सिरीस बाइक से लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने सोन पुल से अपहरण कर लिया था। उसी रात पुलिस ने बाइक सोन पुल से बरामद किया था।

    एसपी ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर डेहरी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। अपहृत पिता पुत्र की बरामदगी व अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तारी को एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला पुलिस व एसटीएफ भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने अपहृत व्यवसायी के पुत्र शादाब अख्तर के मोबाइल पर कॉल पर तीन करोड़ के फिरौती की मांग की।

    औरंगाबाद और रोहतास पुलिस ने समन्वय स्थापित कर मामले की जांच शुरू की। इसमें एसआईटी व एसटीएफ के करीब 12 अधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि डेहरी नगर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मो आदिल बेलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने दबाव में अपहृत को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब में छोड़ दिया गया।

    उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें नासरीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरगंज के रहने वाले अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर और सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले छोटू राम शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। छोटू राम पर बिहार के रोहतास जिले के अलावा यूपी के जौनपुर, गाजीपुर सहित अन्य जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपितों के पास से घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल हुई अपाची मोटरसाइकिल, चार मोबाइल, अपहरण के लिए बनाया गया रूट चार्ट सहित घटना का लिखा ब्योरा भी बरामद किया गया है। एसआईटी को डीआईयू टीम और एसटीएफ पटना का भी सहयोग मिला है। घटना में शामिल अशोक साह के दिए सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में रोहतास, औरंगाबाद के अलावा झारखंड के 13 अपराधी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 26 जून को रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    Next Article देशहित में सोचने वाले लोग महागठबंधन के साथ : श्रवण कुमार
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version