Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित
    Breaking News

    एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

    azad sipahiBy azad sipahiJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत ने 12 से 16 जुलाई तक बैंकॉक में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को 54 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर, एशियाई रिकॉर्ड धारक शॉट पुटर तजिंदर पाल सिंह तूर और नए डिकैथलॉन चैंपियन तेजस्विन शंकर शामिल हैं। टीम का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की चयन समिति ने किया है।

    एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबकी नजरें तूर, श्रीशंकर और तेजस्विन पर होगा, जिन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में समाप्त हुई अंतर-राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता 3000 मीटर स्टीपलचेज़र अविनाश साबले को टीम में नामित नहीं किया गया क्योंकि यह जोड़ी अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप के लिए विदेश में प्रशिक्षण जारी रखेगी।

    एएफआई के अनुसार, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले राष्ट्रीय शिविर का आयोजन पटियाला, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा। ओलंपियन और महिलाओं की लंबी कूद में विश्व पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज चैंपियनशिप में भारतीय दल की टीम लीडर होंगी। टीम 9 जुलाई को थाईलैंड के लिए रवाना होगी।

    भारतीय टीम इस प्रकार है-: पुरुष वर्ग: राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल (400 मीटर/4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), अमोज जैकब (4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), निहाल जोएल विलियम, मिजो चाको कुरियन और मोहम्मद अनस याहिया (4×400 मीटर रिले), कृष्ण कुमार और मोहम्मद अफसल (800 मीटर), अजय कुमार सरोज और जिन्सन जॉनसन (1500 मीटर), गुलवीर सिंह (5000 मीटर/10000 मीटर), अभिषेक पाल (5000 मीटर/10000 मीटर), मोहम्मद नूरहसन और बाल किशन (3000 मीटर, स्टीपलचेज़), यशस पलाक्ष और संतोष कुमार (400 मीटर बाधा दौड़), तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद), जेसविन एल्ड्रिन और मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), तजिंदरपाल सिंह तूर और करणवीर सिंह (शॉट पुट), रोहित यादव और डीपी मनु (जेवलिन थ्रो), अक्षदीप सिंह और विकास सिंह (20 किमी रेस वॉक)।

    महिला वर्ग: ज्योति याराजी (200 मीटर/100 मीटर बाधा दौड़), निथ्या रामराज (100 मीटर बाधा दौड़), ऐश्वर्या मिश्रा (400 मीटर/4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), चंदा और लविका शर्मा (800 मीटर), लिली दास (1500 मीटर), अंकिता (5000 मीटर), पारुल चौधरी (5000 मीटर/3000 मीटर स्टीपलचेज़), संजीवनी जाधव (10000 मीटर), प्रीति (3000 मीटर स्टीपलचेज़), पूजा और रूबीना यादव (हाई जंप), बरानिका एलंगोवन (पोल वॉल्ट), शैली सिंह और एंसी सोजन (लॉन्ग जंप), आभा खटुआ और मनप्रीत कौर (शॉट पुट), अन्नू रानी (भाला फेंक), स्वप्ना बर्मन (हेप्टाथलॉन), प्रियंका और भावना जाट (20 किमी रेस वॉक), रेजोआना मलिक हीना और ज्योतिका श्री दांडी (4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), अंजलि देवी, जिस्ना मैथ्यू और सुभा वेंकटेशन (4×400)।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2023 : अपने पहले मैच में कनाडा का सामना करेगी भारतीय टीम
    Next Article राष्ट्रनायक मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री मोदी ने किया साकार : योगी आदित्यनाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा

      May 18, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े फाफ डुप्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स

      May 17, 2025

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस में आरसीबी को चाहिए जीत, हारते ही बाहर हो जाएगी केकेआर

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      • चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version