Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»मणिपुर को जलता छोड़कर केंद्र सरकार नौ साल के शासनकाल का जश्न मनाने में मशगूल : जदयू
    बिहार

    मणिपुर को जलता छोड़कर केंद्र सरकार नौ साल के शासनकाल का जश्न मनाने में मशगूल : जदयू

    adminBy adminJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मणिपुर में भड़की हिंसा को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीते 40 दिनों से हमारे देश का एक राज्य हिंसा की आग में झुलस रहा है लेकिन दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार द्वारा इसको नियंत्रित करने के लिए अभी तक कोई भी ठोस प्रयास नहीं किया गया है। मणिपुर को जलता हुआ छोड़कर केंद्र सरकार अपने 9 साल के शासनकाल का जश्न मनाने में मशगूल है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अभी भी राज्य के हालात बेकाबू है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 100 से अधिक बेगुनाहों ने मणिपुर हिंसा में अपनी जान गंवाई है। 60 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। पूरे राज्य में भय का माहौल बना हुआ है लेकिन जवाबदेही से मुंह मोड़कर देश के गृहमंत्री 2024 चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। अमित शाह से मणिपुर नहीं संभल रहा है तो फिर उन्हें पद से तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाए गए नफरत का ही नतीजा है कि आज मणिपुर हिंसा की आग में घिरा हुआ है। अपना हित साधने के लिए भाजपा वालों ने देश को उन्माद की आग में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि कि मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार का रुख बेहद चिंताजनक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री और सांसद ने आडोटोरियम भवन का किया शिलान्यास
    Next Article केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से बाढ़ प्रबंधन मॉडल सर्वोत्तम परिणाम ला सकता हैः डॉ. मनसुख मांडविया
    admin

      Related Posts

      “2026 के चुनाव में अवैध घुसपैठियों को वोट नहीं डालने देंगे”: सुकांत मजूमदार

      August 23, 2025

      भाजपा नेत्री भारती घोष ने महिला मोर्चा सम्मेलन में नहीं बुलाये जाने पर जताई नाराजगी

      August 23, 2025

      बिहार के पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 08 की मौत

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      • उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, एक युवती की मौत, एक लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version