Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लव जिहाद मामले की जांच के लिए मुंबई गई झारखंड पुलिस
    झारखंड

    लव जिहाद मामले की जांच के लिए मुंबई गई झारखंड पुलिस

    adminBy adminJune 1, 2023Updated:June 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में लव जिहाद के मामले की जांच करने रांची पुलिस गुरुवार को मुंबई गई है। मुंबई में रहने वाली मॉडल से रांची पुलिस पूछताछ करेगी और पूरे मामले की जानकारी लेगी। साथ ही मॉडल का बयान दर्ज करेगी।

    बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर धोखा देने, शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने मुंबई के वर्सोवा थाने में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर को मुंबई पुलिस ने झारखंड ट्रांसफर कर दिया। गोन्दा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। रांची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। केस के जांच की जिम्मेदारी एसआई विवेक कुमार के पास है। पुलिस आरोपित तनवीर अख्तर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश में है।

    मॉडल का आरोप है कि तनवीर ने नाम बदलकर उसे धोखा दिया। उसे पता नहीं था वह मुस्लिम है। इसके बाद तनवीर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। शादी के लिए भी परेशान करने लगा। परेशान होकर जब पीड़िता मुंबई चली गयी तो वहां भी आकर उसने मारपीट की। उसके घर वालों को धमकाया। पीड़ित मॉडल ने कहा कि जब मुझे कोई रास्ता नजर नहीं आया तो मैंने पुलिस में इसकी शिकायत की और अब न्याय के लिए गुहार लगा रही हूं।

    इस मामले में आरोपित तनवीर अख्तर ने कहा कि उसने कभी नाम नहीं बदला। मॉडल उसके साथ काम करती थी। उसने मेरे कारोबार में लाखों का नुकसान कराया। नुकसान की भरपाई के लिए जब मैं पैसे मांगने लगा तो उसने मुझ पर गलत आरोप लगाए हैं। मैं मुस्लिम हूं, उसे पता है कि आसानी से लव जिहाद का नाम देकर मुझे फंसा सकती है। मुझे देश के कानून पर भरोसा है कि न्याय होगा।

    उल्लेखनीय है कि मॉडल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद की गुहार लगाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुटूपालु घाटी में टेलर ने मचाया कोहराम, बाइक सवार युवक की मौत
    Next Article बिहार में जून माह में रहेगी राजनीतिक हलचल, भाजपा-विपक्ष होंगे आमने-सामने
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

      September 20, 2025

      उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ

      September 19, 2025

      रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
      • उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ
      • रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version