खूंटी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमारा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने तोरपा नगर भवन में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
मौके पर कोचे मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी भविष्य में क्या योजनाएं हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो तुष्टीकरण नहीं, सभी के संतुष्टीकरण के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि मात्र नौ साल के कार्यकाल में बेमिसाल उपलब्धियां हासिल की है।
इस मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कलीम खान, अशोक ठाकुर, नागेश्वर ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।