Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुंबई पुलिस ने बम विस्फोट की धमकी देने वाले को जौनपुर से गिरफ्तार किया
    Breaking News

    मुंबई पुलिस ने बम विस्फोट की धमकी देने वाले को जौनपुर से गिरफ्तार किया

    azad sipahiBy azad sipahiJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अंधेरी, कुर्ला और पुणे में बम धमाके की दी थी धमकी

    मुंबई मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके समेत पुणे में बम विस्फोट की धमकी देने वाले शख्स को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश पुलिस की मदद से दरवेश राजभर नाम के आरोपित को हिरासत में लिया है।

    मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल करके दावा किया कि 24 जून की शाम 6:30 बजे मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम धमाका होने वाला है। इतना ही नहीं, कॉलर ने कहा कि उसे 2 लाख रुपये चाहिए। अगर ये रकम उसे मिलती है, तो वह धमाके को रोक सकता है। कॉलर ने दावा किया कि पुणे में भी बम धमाका होने वाला है। यह धमाका वह ख़ुद करवा रहा है। इसके लिए उसे किसी से 2 करोड़ रुपये मिले हैं। अगर उसे 2 लाख और मिल जाएं, तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया निकल जाएगा।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉलर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है। युवक के बारे में जानकारी मिलते ही मुम्बई पुलिस की एक टीम कल ही फ्लाइट से यूपी पहुंच गई थी। इसके बाद जौनपुर पुलिस के साथ आरोपित दरवेश राजभर को दबोचा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दरवेश को कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी एकता में आम आदमी पार्टी ने अलापा अपना राग, कहा कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे
    Next Article अमित शाह ने कश्मीर में हालात सुधरने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट

      May 10, 2025

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार को मारी गोली

      April 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version