Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»असम के 11 जिलों में बाढ़ का असर, 514 गांवों के 1.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    Breaking News

    असम के 11 जिलों में बाढ़ का असर, 514 गांवों के 1.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित

    azad sipahiBy azad sipahiJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अभी भी राज्य के 11 जिलों के 1 लाख 21 हजार 247 से अधिक नागरिक बाढ़ से प्रभावित हैं। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ की वजह से कई नदियों के तटबंध टूट गए हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

    असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मंगलवार देरशाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ प्रभावित 11 जिलों में बजाली, बाक्सा, बरपेटा, बिश्वनाथ, दरंग, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कामरूप (ग्रामीण), लखीमपुर, नलबाड़ी और तामुलपुर शामिल हैं। बाढ़ से 22 राजस्व सर्किल अंतर्गत 514 गांवों के 1 लाख 21 हजार 247 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से कुल 2389.63 हेक्टेयर फसल अभी भी प्रभावित है।

    बाढ़ प्रभावितों के लिए नौ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जबकि 106 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। राहत शिविरों में कुल 713 लोग आश्रय लिए हुए हैं। बाढ़ की वजह से मंगलवार को बरपेटा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ से राज्य के कुल 84 हजार 697 पशु धन प्रभावित हुए हैं। इनमें बड़े पशुओं की कुल संख्या 40 हजार 391 और छोटे पशुओं की 24 हजार 748 है। 19 हजार 558 कुक्कुट भी प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के चलते बाक्सा और कामरूप (ग्रामीण) जिले में कुल 40 कच्चे घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में छह मेडिकल टीमें अपनी सेवाएं दे रही हैं।

    बाढ़ प्रभावितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इसमें 329.65 क्विंटल चावल, 60.15 क्विंटल दाल, 18.51 क्विंटल नमक, 1835.76 लीटर सरसों का तेल, पशुओं के लिए गेहूं का चोकर 2179.89 क्विंटल शामिल हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी तरह के आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची एयरपोर्ट विस्तारीकरण में 20 लाख से अधिक गबन के आरोपित को नहीं मिली राहत
    Next Article राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजेन्द्र मंडप का किया निरीक्षण
    azad sipahi

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

      July 18, 2025

      ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान

      July 18, 2025

      टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की
      • एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल
      • नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
      • ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
      • टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version