Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी में 3 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के आभूषण बरामद
    देश

    पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी में 3 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के आभूषण बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता, 30 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में नगर निगम भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में एक दिन पहले बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राज्य के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी में लेक टाउन स्थित एक कारोबारी के फ्लैट और तारातला इलाके के उसके गोदाम से करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी और 10 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कारोबारी राज्य के एक मंत्री का बेहद करीबी है।

    ईडी की कार्रवाई बुधवार सुबह से देर रात तक चली। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने नोट गिनने की मशीन मंगवाकर नकदी की गिनती की। जांच एजेंसी को संदेह है कि यह रकम नगर निगम में भर्ती से जुड़ी भ्रष्टाचार की कमाई का हिस्सा हो सकती है, जिसे गोदाम में छिपाया गया था।

    ईडी सूत्रों के मुताबिक, संबंधित व्यापारी के कई कारोबार हैं और वह चार से पांच कंपनियों के निदेशक के रूप में भी जुड़ा है। वर्ष 2004 से 2022 के बीच उसने कई क्षेत्रों में निवेश किया। उसके पास शहर में फ्लैट और कई लग्जरी वाहन हैं। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यापारी ने गोदाम में रखी गई नकदी के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

    इससे पहले भी नगर निगम भर्ती घोटाले के सिलसिले में ईडी ने राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु के दफ्तर, उनके पुत्र के रेस्तरां और दक्षिण दमदम नगर निगम के पार्षद निताई दत्ता के घर पर छापे मारे थे। तब एजेंसी को करीब 45 लाख रुपये नकद मिले थे। उसी जांच के आधार पर कई व्यापारियों के नाम सामने आए, जिनमें यह व्यापारी भी शामिल है।

    इससे पहले मंगलवार को भी ईडी ने बेलेघाटा स्थित हेमचंद्र नस्कर रोड पर दो व्यवसायी भाइयों के घर और कार्यालय तथा प्रिंसेप घाट इलाके में एक वित्तीय कंपनी पर तलाशी ली थी। एजेंसी का मानना है कि दक्षिण दमदम नगर निगम के तत्कालीन उपाध्यक्ष रहते हुए सुजीत बसु के कार्यकाल में एबीएस इंफोजेन नामक कंपनी को भर्ती से संबंधित कई अनुबंध दिए गए थे। यह कंपनी ओएमआर परीक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालती थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी खरीद को डिजिटल व पारदर्शी बनाने पर जीईएम और मप्र सरकार में सहमति
    Next Article बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
    shivam kumar

      Related Posts

      मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

      October 30, 2025

      कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी

      October 30, 2025

      बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द

      October 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      • पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी में 3 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के आभूषण बरामद
      • सरकारी खरीद को डिजिटल व पारदर्शी बनाने पर जीईएम और मप्र सरकार में सहमति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version