Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पंचायत चुनाव : केंद्रीय बल के बजाय अन्य राज्यों से सशस्त्र बल लाने की योजना
    देश

    पंचायत चुनाव : केंद्रीय बल के बजाय अन्य राज्यों से सशस्त्र बल लाने की योजना

    adminBy adminJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विपक्ष लंबे समय से पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग कर रहा है। इसको लेकर हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। कोर्ट ने इसका फैसला राज्य सरकार पर छोड़ा है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, जहां राज्य सरकार अभी तक केंद्रीय बलों की तैनाती पर सहमत नहीं है लेकिन कुछ अन्य राज्यों से सशस्त्र पुलिस बुलाए जाने की योजना है।

    राज्य सरकार ने आज शनिवार से पुलिस कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया है। राज्य के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी और राज्य के पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय ने राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाएंगी और केवल अति आवश्यक कार्य होने पर ही छुट्टी मंजूर होगी। सूत्रों के मुताबिक उस बैठक में आयोग ने पर्याप्त सुरक्षा बल सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य के मुताबिक शुरुआती रूपरेखा में सभी बूथों पर सशस्त्र बल मुहैया कराने की योजना है। हालांकि, शीर्ष नौकरशाहों ने आयोग को बताया है कि केंद्रीय बलों को तैनात करने की तत्काल कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार दूसरे राज्यों से बल लाने की तैयारी कर रही है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक बिहार, ओडिशा, झारखंड जैसे राज्यों से फोर्स बुलाए जा सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा, ”कौन से राज्य सहमत हैं, इसे पहले देखा जाना चाहिए। पंचायत चुनावों में राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस की कोर स्ट्रेंथ का कितना इस्तेमाल किया जा सकता है, इसका पता लगाने के लिए सर्वे चल रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में मामला साफ हो जाएगा।”

    आयोग के सूत्रों के मुताबिक, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को प्रभावित इलाकों या संवेदनशील बूथों की पहचान करने को कहा गया है। अभी तक, योजना उन क्षेत्रों में अन्य राज्यों से पुलिस बल का उपयोग करने की है। या आयोग सभी बूथों को संवेदनशील मानकर योजना बना सकता है। हालांकि, राज्य चुनाव आयोग ने पहले ही चुनाव प्रचार के दौरान बाइक जुलूस पर रोक लगा दी है। उनका लिखित संदेश सभी जिलाधिकारियों को भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार ही नहीं, पूर्वोत्तर के गति को शक्ति देगा फोरलेन और फ्लाईओवर : गिरिराज सिंह
    Next Article मेरठ में भाजयुमो नेता की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला गोली लगा शव
    admin

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version