Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»11 जून को ट्रायल रन पर चलेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
    झारखंड

    11 जून को ट्रायल रन पर चलेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

    adminBy adminJune 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची।  पटना से रांची आने-जानेवाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब पटना टू रांची की पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। 11 जून को पटना से रांची के लिए ट्रेन ट्रायल रन पर चलेगी। बता दें, पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई से पटना पहुंच गयी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद लोगों ने ट्रेन को छूते हुए सेल्फी लेनी शुरू कर दी थी। भारत में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। यह ट्रेन पहले पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच कर रुकने वाली थी, मगर राजेंद्र नगर स्टेशन के यार्ड में जगह नहीं मिलने पर ट्रेन को पटना जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 7 पर रोका गया।  11 जून को पटना से वंदे भारत ट्रेन सुबह 6:55 बजे खुलेगी, जो दोपहर 2:20 पर राजधानी रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना, गया, कोडरमा हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए राजधानी रांची पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल के रूप में पहले दिन यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची और रांची से पटना के बीच चलायी जायेगी।

    इन स्टेशनों से इतने समय में गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस 
    आपको बता दें, पटना टू रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे में अपनी समय दूरी तय करेगी। बात करें रेलवे सूत्रों की तो उनके मुताबिक, पटना से रांची के बीच नई रेल लाइन बिछाई गयी है। जहां से वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।  मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन पटना से खुलते हुए जहानाबाद और गया होते हुए झारखंड में इंट्री करेगी, जो कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार सांकी, टाटी सिल्वे से होते हुए राजधानी रांची पहुंचेगी।नई रेल लाइन में बरकाकाना का रूट एकदम से नया है जिसमें सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा।

    मेंटेनेंस की व्यवस्था पूरी, ट्रेन में बैठ सकते है 530 यात्री
    रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का सेकेंडरी मेंटेनेंस पटना का राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में होगा। वहीं ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस रांची में होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस के लिए राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह तैयार किया गया है। इससे पहले जिन रेल लाइन पर वंदे भारत का संचालन किया जा रहा है वहां पर अधिकतर वंदे भारत 16 कोच वाली ट्रेन है। पटना से रांची रूट पर यात्रियों के कम होने के कारण इस रूट पर 8 कोच वाली ट्रेन के संचालन का फैसला लिया गया है। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में करीब 530 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। बता दें, इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस में एक लग्जरी, 5 सामान्य और 2 ड्राइवर कोच शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची स्मार्ट सिटी निर्माण में प्रभावित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत भूमि बंदोबस्ती पर्चा वितरण
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
    admin

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version