Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए हैं बेमिसाल : योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश

    प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए हैं बेमिसाल : योगी आदित्यनाथ

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 20, 2023Updated:June 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अंबेडकरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां एक हजार 212 करोड़ की दो हजार 339 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के साथ ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पूरे देश की तस्वीर बदलने और देशवासियों के मन में विश्वास जगाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के लिए धन्यवाद। पिछले नौ वर्षों में पूरे देश की तस्वीर बदलने और देशवासियों के मन में विश्वास जगाने का कार्य हुआ है। भारत की आंतरिक, बाह्य सुरक्षा हो या इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण या गरीब कल्याण की योजनाओं को आमजनमानस तक पहुंचाने का कार्य, बहुत ईमानदारी से हुआ है।

    उन्होंने कहा कि आज यहां 1212 करोड़ की परियोजनाओं के लिए पूरे जनपद वासियों को बधाई। आज भारत बदल चुका है। दुनिया की राय बदल चुकी है। दुनिया संकट के समय भारत की ओर देखती है। प्रधानमंत्री संकटमोचक की भूमिका में होते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुश्मन की मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक करके जवाब देने का मद्दा रखता है। आज से नौ वर्ष पहले नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद का बोलबाला था। आज इनका सफाया हो चुका है।

    कश्मीर से धारा 370 खत्म करने की कोई सोच नहीं सकता था। प्रधानमंत्री मोदी ने उस सपने को साकार किया। पांच अगस्त 2019 को उस कानून को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। आज पाक अधिकृत कश्मीर में भी यह मांग होती है कि हमको दरिद्र पाकिस्तान के साथ नहीं रहना है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। भारत आज जी- 20 समूह देशों का नेतृत्व कर रहा है। कोरोना संकट में भारत ही ऐसा देश है, जिसने फ्री में वैक्सीन, फ्री में 80 करोड़ आमजनमानस को राशन दिया। आज वही पाकिस्तान एक-एक किलो आटा और चावल के लिए छिना झपटी कर रहा है।

    आज काशी विश्वनाथ धाम का स्वरूप बदल चुका है। भव्य धाम बन चुका है। अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। याद रखियेगा अयोध्या का विकास हो रहा है। इसका सीधा लाभ अम्बेडकरनगर को भी मिलेगा। अयोध्या कॉरिडोर से अम्बेडकरनगर सर्वाधिक लाभान्वित होगा। यही विरासत का सम्मान है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर गरीब के घर शौचालय, जनधन अकाउंट, सबकुछ दिया गया। आज सरकारी योजना का पैसा बीच से कोई नहीं खा सकता। सीधा गरीब के खाते में जाता है। दलाल गायब हो गये। कांग्रेस के दौर में यही बीच का 85 पैसे खा जाते थे। आज कोई राहजनी लूटपाट नहीं कर सकता। बहन-बेटियों की इज्जत से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। सबका विकास सबका प्रयास को लेकर हम बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को बना रहे हैं। तुष्टिकरण किसी का नहीं, विकास सबका, इस भाव से हमारी सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, बंगाल के पंचायत चुनाव में होगी केंद्रीय बलों की तैनाती
    Next Article अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे जीतन राम मांझी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version