रांची। लव जिहाद मामले में पीड़ित बिहार के भागलपुर की मॉडल बुधवार को रांची पहुंची। इसके बाद वह गोंदा थाने में पहुंचकर पुलिस को आरोपित यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर के खिलाफ कई जानकारियां दी। इसके बाद पुलिस मॉडल को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया।
उल्लेखनीय है कि मॉडल ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपित तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता है।