Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»देश को खिचड़ी वाली नहीं, मजबूत सरकार चाहिए : सुशील मोदी
    बिहार

    देश को खिचड़ी वाली नहीं, मजबूत सरकार चाहिए : सुशील मोदी

    adminBy adminJune 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली विकास की सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि ललन सिंह इस बार लोकसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

    बेगूसराय के हर्ष गार्डन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि कहा कि 29 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय आ रहे हैं। लखीसराय में गुरुवार को होने वाली भाजपा की यह रैली ऐतिहासिक होगी। मोदी सरकार के बेमिसाल नौ साल पूरा होने पर आयोजित इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

    उन्होंने कहा कि पटना में 23 जून को जब बगैर दूल्हा के बाराती की बैठक हो रही थी तो नरेन्द्र मोदी अमेरिका में भाषण दे रहे थे। बैठक में ऐसे पार्टी के लोग आए थे, जिनके पास अधिकतम तीन सांसद थे। 12 दल ऐसे थे जो वंशवाद को बढ़ावा देते हैं। बैठक का निष्कर्ष यही निकला कि अगली बैठक शिमला में होगी। उन्होंने कहा कि देश को खिचड़ी वाली नहीं, मजबूत सरकार चाहिए।

    कमजोर हो चुके नीतीश कुमार कभी भाजपा तो कभी राजद के कंधे पर हाथ रख सरकार चला रहे हैं। लव-कुश में दरार है, कुशवाहा समाज का एक भी वोट नहीं मिलेगा। बिहार में ललन सिंह के कारण ही सरकार बदली। ललन सिंह ने लालू यादव को जेल भिजवाया था और आज उन्ही के साथ हाथ मिला लिया।

    सुशील मोदी ने कहा कि आज पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत का उद्घाटन किया गया। मोदी सरकार ने बिहार के सड़क, पुल, पुलिया के निर्माण पर एक लाख करोड़ खर्च किए। गांधी सेतु का जीर्णोद्धार किया। बरौनी में नया खाद कारखाना खोला गया, मुजफ्फरपुर में कैंसर अस्पताल बनना शुरू हो गया है। बरौनी रिफाइनरी का विस्तारीकरण हो रहा है। 80 हजार करोड़ खर्च कर बिहार में बिजली उत्पादन कराया।

    केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों में भारतीय स्मिता के पुनरुत्थान की जो मिशाल पेश की गई है। उसके संवर्धन को एक बार पुनः भारत के आम आवाम केंद्र में सशक्त भाजपा सरकार के पुनर्गठन को संकल्पित है। गर्व है कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। भाजपा में कोई उम्मीदवार नहीं होता, उम्मीदवार होता है तो कमल छाप।

    राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान देशवासियों से किया है। दुनिया की वह ताकतें जो नरेन्द्र मोदी जैसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री को नहीं देखना चाहते हैं, वे उनका विरोध करते हैं। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि कोरोना के वैश्विक गिरावट के बावजूद नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। विदेशी ऐजेंसी ने माना है कि अगले तीन वर्षों तक भारत में आर्थिक विकास दर बढ़ता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐतिहासिक संवाद रहा ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम : गिरिराज सिंह
    Next Article बिहार को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने के लिए सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
    admin

      Related Posts

      बिहार के सेवानिवृत पत्रकारों को अब 15 हजार रुपये पेंशन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

      July 26, 2025

      एसआईआर पर तेजस्वी यादव ने दी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

      July 24, 2025

      बिहार की जीएसडीपी में 14.47 प्रतिशत की वृद्धि : सीएजी

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version