नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह दिल्ली के हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने पहुंची। उल्लेखनीय है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज से आरंभ हो रही है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण हैं। देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सब को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।