Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सलमान खान के फार्महाउस की रेकी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 शूटर गिरफ्तार
    देश

    सलमान खान के फार्महाउस की रेकी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 शूटर गिरफ्तार

    adminBy adminJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस की रेकी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। शूटरों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में की गई है। नवी मुंबई पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में इन चारों के साथ लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार ये चारों शुक्रवार देर रात पनवेल स्थित सलमान खान के फार्महाउस पर रेकी कर रहे थे। नवी मुंबई पुलिस को पहले ही गोपनीय जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ गुर्गे पनवेल में हैं और सलमान खान को मारने की साजिश कर रहे हैं। यह भी जानकारी मिली थी कि तीन तरह के हथियारों की डील पाकिस्तान के सप्लायर से हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर उनके ही फार्महाउस पर हमले की पूरी प्लानिंग कर ली थी। इसी जानकारी के आधार पर नवी मुंबई पुलिस ने इन चारों शूटरों को सलमान खान के फार्म हाउस पर रेकी करते समय गिरफ्तार कर लिया।

    उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर मोटरसाइकल सवारों ने फायरिंग की थी। दोनों आरोपितों विकी गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पंजाब से इस मामले से जुड़े अनुज थापन को गिरफ्तार किया गया। 1 मई को थापन की मुंबई पुलिस के लॉकअप में ही मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका, गोड्डा और राजमहल में मतदान आज
    Next Article उप्र: भीषण गर्मी से बलिया में बुजुर्ग मतदाता की मौत, गाजीपुर में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी बेहोश
    admin

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version