Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधायक कल्पना सोरेन सहित 82 विधायकों को मिला फंड, पांच-पांच करोड़ से क्षेत्र का होगा विकास
    Top Story

    विधायक कल्पना सोरेन सहित 82 विधायकों को मिला फंड, पांच-पांच करोड़ से क्षेत्र का होगा विकास

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गांडेय विधानसभा उप चुनाव जीत कर आयी नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन सहित सभी 82 विधायकों को विधायक फंड मिल गया है। सरकार ने पांच-पांच करोड़ रुपये प्रत्येक विधायक के लिए जारी किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने इसका आवंटन आदेश जारी किया है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 410 करोड़ रुपये की निधि जारी की गयी है। इसमें जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत 44 विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के लिए 220 करोड़ और अन्य क्षेत्र उपयोजना अंतर्गत 38 विधानसभा क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये दिये गये हैं।

    ग्रामीण विकास सचिव केण् श्रीनिवासन ने विधानसभा सदस्यों की अनुशंसा से ली जाने वाली विधायक योजना के कार्यान्वयन के लिए आवंटित राशि की जानकारी सभी उपविकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, अपर समाहर्ता, जिला पंचायत पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया है।
    सचिव ने स्पष्ट कहा है कि राशि की निकासी संबंधित जिलों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के द्वारा की जायेगी। निकासी की गयी राशि संबंधित विधानसभा क्षेत्रवार खोले गये बैंक खाता में रखी जायेगी। कार्यकारी एजेंसी, संवेदक, वेंडर को उनके द्वारा समर्पित मापी पुस्तक, विपत्र और फोटोग्राफ की जांच के बाद ही राशि का भुगतान होगा। अब विधायकों से अनुशंसा प्राप्त कर विधानसभा क्षेत्र सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्य किये जा जायेंगे।

    टिकाऊ परिसंपत्तियों के सृजन पर जोर
    ग्रामीण विकास सचिव ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि का व्यय विधायकों द्वारा अनुशंसित योजनाओं पर विधायक योजना के गाइडलाइन के तहत किया जाये। इसके साथ ही निकासी की गयी राशि का खर्च स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित विकासात्मक प्रवृति की टिकाऊ परिसंपतियों के सृजन पर ही किया जाये। निकासी की गयी राशि के बाद समेकित उपयोगिता प्रमाण पत्र भी हर हाल में जमा करने को कहा गया है। वहीं, यदि किसी विधानसभा सदस्य का निर्वाचन क्षेत्र एक से अधिक जिलों में पड़ता है, तो उनके द्वारा अनुशंसित योजना की राशि निकासी कर दूसरे जिलों को हस्तांतरित कर दी जायेगी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमन की अवहेलना मामले में सुनवाई 12 जुलाई को, हेमंत सोरेन की ओर से मांगा गया समय
    Next Article रिटायर्ड सैनिकों और आश्रितों की समस्याओं पर 25 को सम्मेलन
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • Экономический календарь от актуальные события, публикации экономического календаря
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version