Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमित शाह आज शाम दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन दलों के नेताओं से करेंगे मुलाकात
    देश

    अमित शाह आज शाम दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन दलों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

    adminBy adminJune 8, 2024Updated:June 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज शाम को दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन नेताओं से बैठक में मुलाकात करेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कामकाज करते रहने को कहा है। बैठक को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज वर्षा शासकीय निवास पर होने वाली एनडीए नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक को रद्द कर दिया है।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को अपेक्षित सीटें न मिलने की जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसी सिलसिले में फडणवीस शुक्रवार को दिल्ली में अमित शाह से मिले। शाह ने उन्हें नई सरकार के शपथग्रहण समारोह तक काम करते रहने का आग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों से शनिवार को मिलने का कार्यक्रम तय किया।

    शनिवार सुबह अमित शाह की ओर से तय की गई बैठक की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने आज शाम होने वाली अपनी बैठक को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सहित महाराष्ट्र के एनडीए के नेता आज दिल्ली जाएंगे। इस बैठक में अमित शाह महाराष्ट्र के एनडीए नेताओं को क्या दिशानिर्देश देते हैं, इस पर निगाहें लगी हुई हैं।

    उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए ने राज्य की 48 में से 41 सीटें जीती थीं। लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना में फूट होने के बाद सीएम शिंदे की शिवसेना और राकांपा में फूट होने के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राकांपा एनडीए में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में एनडीए के नए गठबंधन को केवल 17 सीटें हासिल हो सकी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआईए ने नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में सात आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    Next Article भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल और अंशु मलिक ने बुडापेस्ट कुश्ती रैंकिंग सीरीज में जीता रजत
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

      June 30, 2025

      अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद

      June 30, 2025

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version