Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»विश्व लाइव फिडे रेटिंग सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे अर्जुन, करियर की सर्वोच्च 2771.2 रेटिंग हासिल की
    स्पोर्ट्स

    विश्व लाइव फिडे रेटिंग सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे अर्जुन, करियर की सर्वोच्च 2771.2 रेटिंग हासिल की

    adminBy adminJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी ने फिडे विश्व लाइव रेटिंग में अपनी बढ़त जारी रखी है। उन्होंने रविवार को फ्रेंच टीम शतरंज चैंपियनशिप 2024 में फ्रांस के लोइक ट्रैवडॉन को हराकर रूस के इयान नेपोमनियाचची को पीछे छोड़ते हुए फिडे विश्व लाइव रेटिंग में चौथा स्थान हासिल किया।

    2771.2 की करियर-उच्च रेटिंग के साथ, वारंगल के अर्जुन लाइव रेटिंग सूची में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन, यूएसए के हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारूआना से पीछे हैं।

    फ्रेंच टीम शतरंज चैंपियनशिप में मेट्ज़ फिशर शतरंज क्लब की ओर से खेलते हुए, अर्जुन ने लगातार चौथी जीत हासिल की।

    इससे पहले, अर्जुन ने हमवतन हरिकृष्ण पेंटाला, जर्मनी के विटाली कुनिन और स्पेन के अलवर अलोंसो रोसेल के खिलाफ जीत हासिल की, जिससे फ्रांस में टूर्नामेंट से उन्हें कुल 9.8 एलो रेटिंग हासिल हुई।

    20 वर्षीय अर्जुन शानदार फॉर्म में हैं। वह टेपे सिगमैन शतरंज टूर्नामेंट 2024 में रूसी दिग्गज पीटर स्विडलर के बाद दूसरे स्थान पर रहे और फिर नौ राउंड में छह अंकों के साथ शारजाह मास्टर्स ओपन टूर्नामेंट में संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।

    पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन 2830.9 लाइव रेटिंग के साथ क्लासिकल रेटिंग सूची में शीर्ष पर हैं। डी. गुकेश (सातवें) और आर. प्रज्ञानानंद (10वें) दुनिया के शीर्ष दस में शामिल अन्य दो भारतीय हैं, जिससे यह पहला मौका है जब तीन भारतीयों ने सूची में जगह बनाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेजर लीग क्रिकेट : पैट कमिंस सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलने को तैयार
    Next Article फ्रेंच ओपन: पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ग्रिगोर दिमित्रोव, ह्यूबर्ट हर्काज़ को हराया
    admin

      Related Posts

      कनाडा ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

      June 22, 2025

      लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड की ठोस शुरुआत, ओली पोप का शतक, भारत को बुमराह ने दिलाई बढ़त

      June 22, 2025

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version