Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आर्मी हॉस्पिटल ने सैन्य कर्मियों के लिए शुरू किया अत्याधुनिक ‘स्किन बैंक’
    देश

    आर्मी हॉस्पिटल ने सैन्य कर्मियों के लिए शुरू किया अत्याधुनिक ‘स्किन बैंक’

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जलने वाले गंभीर मरीजों को त्वचा संबंधी उपचार में मिलेगी मदद

    – स्किन बैंक में उच्च प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम होगी

    नई दिल्ली। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) ने मंगलवार को सैन्य कर्मियों के लिए अत्याधुनिक ‘स्किन बैंक’ शुरू किया है। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के लिए यह अपनी तरह की पहली सुविधा है। इस पहल का उद्देश्य सेनाओं और उनके परिवारों के बीच गंभीर रूप से जलने की चोटों और अन्य त्वचा संबंधी स्थितियों के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाना है।

    सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि नया स्किन बैंक स्किन ग्राफ्ट के संग्रह, प्रसंस्करण, भंडारण और वितरण के लिए एक केंद्रीकृत केंद्र के रूप में काम करेगा, जिससे देश भर के सैन्य चिकित्सा केंद्रों को मदद मिलेगी। इस सुविधा का उद्देश्य सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके परिवारों को सबसे उन्नत प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करना है। स्किन बैंक में प्लास्टिक सर्जन, ऊतक इंजीनियर और विशेष तकनीशियनों सहित उच्च प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम होगी। यह सुविधा गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करेगी, जिससे स्किन ग्राफ्ट की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

    डीजीएमएस (सेना) और कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदम चटर्जी ने स्किन बैंक शुरू होने को सैन्य कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल देखभाल की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि गंभीर चोटों से प्रभावित लोगों की सहायता करने की क्षमता को भी मजबूत करेगी। सेना अस्पताल (आरएंडआर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अजित नीलकांतन ने कहा कि इस स्किन बैंक के जरिये हम अपने रोगियों को सबसे प्रभावी और व्यक्तिगत उपचार प्रदान कर सकते हैं, जिससे अंततः उनके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि और किसान का कल्याण प्रधानमंत्री, भाजपा व एनडीए सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह
    Next Article प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ 30 जून से फिर से एक बार, जनता से मांगे सुझाव
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
      • मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version