Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत को जेल में यातना पर बाबूलाल ने मांगा सीसीटीवी फुटेज, सुविधाएं उपलब्ध कराने की गारंटी दी
    Jharkhand Top News

    हेमंत को जेल में यातना पर बाबूलाल ने मांगा सीसीटीवी फुटेज, सुविधाएं उपलब्ध कराने की गारंटी दी

    adminBy adminJune 6, 2024Updated:June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हेमंत सोरेन के पोस्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
    -जेल में यातनाएं दी जा रहीं, तो सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करायें : बाबूलाल
    -सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से किये गये पोस्ट पर निशाना साधा है। मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि हेमंत सोरेन जी की बड़ी तमन्ना थी, लोगों को उठा कर जेल में डालने की। सत्ता के अहंकार में आपने सैकड़ों निदोर्षों को जेल में डाला। तब आपको ना तो मानवाधिकार का ख्याल आया, ना जेल के अंदर की बदतर हालातों का। ईश्वर का न्याय देखिये कि जिस ‘जेल के खेल’ को आपने शुरू किया, अपने कुकर्मों के कारण आप भी उसी खेल का शिकार हो गये। उन्होंने कहा है कि वैसे अब आप बेकार में ही मानवाधिकार और आदिवासी बंधुओं की चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं।

    जब संताल में सैकड़ों आदिवासी बेटियों को लव जिहाद में फंसाया गया। शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिये गये। गाड़ियों से कुचला गया। तब आपको आदिवासियों की याद नहीं आयी? हेमंत सोरेन जी यदि आपको जेल में कथित यातनाएं दी जा रही हैं, तो न्यायालय से अनुरोध कर अपने बैरक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करायें। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जेल मैनुअल के अनुसार आपको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैं आपके पक्ष में खड़ा रहूंगा। चंपाई सोरेन सरकार को जेल मैनुअल के अनुसार सारी सुविधाएं देने के लिए मजबूर कर दूंगा।

    हेमंत सोरेन ने क्या किया था पोस्ट
    रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया को उनकी पत्नी कल्पा सोरेन हैंडल कर रही हैं। उन्होंने हेमंत की तरफ से झारखंडवासियों से आह्वान करते हुए पोस्ट किया था कि अगर हेमंत सोरेन के पक्ष में मजबूती से खड़ा नहीं हुए तो भाजपा के लोग इस राज्य को मणिपुर बनाने से बाज नहीं आएंगे। कल्पना सोरेन ने दिवंगत फादर स्टेन स्वामी को आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि पुलिस हिरासत में उनकी मौत भारत के लोकतंत्र और मानवाधिकार पर काला धब्बा है। जेसुइट पादरी फादर स्टेन स्वामी 84 साल के थे।

    वह आदिवासी अधिकार की लड़ाई लड़ रहे थे। इतनी उम्र और पार्किंसन रोग से ग्रसित होने के बावजूद भाजपा सरकार ने झूठे आतंकवाद का आरोप लगाकर उन्हें जेल में रखा। उन्हें जमानत नहीं दी। चिकिस्ता उपचार से वंचित रखा। पानी पीने के लिए 25 पैसे का एक स्ट्रॉ तक नहीं दिया गया। जेल में लगातार स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण फादर स्टेन स्वामी की 5 जुलाई 2021 को हिरासत में ही मौत हो गयी। उनकी मौत आतंकवाद के बहाने से विपक्ष एवं आदिवासियों को दबाने और मानवाधिकार कार्य को अपराधीकरण करने की भाजपा की नीति का उदाहरण है। उन्होंने लिखा जैसे सबसे कमजोर वर्ग के लिए आवाज उठाने वाले फादर स्टेन को संस्थागत उपेक्षा और अन्याय से चुप कराया गया, आज उसी तरह का जुल्म हेमंत सोरेन पर हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फादर स्टेन स्वामी के साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की तस्वीर भी साझा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ मामले में सुनवाई 20 जून को
    Next Article ”रामायण” के लक्ष्मण सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों पर जताई नाराजगी
    admin

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version