Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»माननीयों की वेतन वृद्धि पर बाबूलाल का सरकार से सवाल, खुद के इंतजाम के लिए किस बटुये से आते हैं पैसे, कौन से पेड़ से होती है धन वर्षा
    Top Story

    माननीयों की वेतन वृद्धि पर बाबूलाल का सरकार से सवाल, खुद के इंतजाम के लिए किस बटुये से आते हैं पैसे, कौन से पेड़ से होती है धन वर्षा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक में सीएम, मंत्री, सचेतक, विधायकों को मिलनेवाली राशि, सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का भी निर्णय हुआ। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया है। बढ़ोत्तरी को लेकर अपनी आपत्ति भी जाहिर की। सोशल मीडिया के जरिये कहा कि सरकार के पास पैसों की कमी सिर्फ गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए है। जहां गठबंधन सरकार के पास महिलाओं को चूल्हा खर्च देने के नाम पर 2000 रुपये तक नहीं हैं।

    जहां बेरोजगारी भत्ता देने में सरकार की रूह कांप उठती है। जहां किसानों की दो लाख तक कर्ज माफी करने में सरकार के पास पैसे नहीं बचते हैं, जहां गरीबों की थाली में दो वक्त की रोटी मुहैया कराने में पैसे की कमी हो जाती है। उसी गठबंधन सरकार के लिए खुद के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। बाबूलाल ने लिखा है कि झारखंड की आम जनता के भविष्य और जीवन यापन के लिए सरकार के पास दो आना भी नहीं है। ये कैसी सरकार है जिसकी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में सांसें फूलने लगती हों। छात्रों के लिए नौकरी का विज्ञापन निकालने में हाथ थरथराने लगते हों। मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने में जिनका खजाना खाली हो, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में जिनके पैरों के नीचे को जमीन खिसक जाती हो। गरीबों के बेहतर जीवन यापन की गारंटी देने में जिनकी कलम चलनी बंद हो जाती हो। किसानों के साथ न्याय करने में जिनके पसीने छूटने लगते हों। झारखंड की जनता जानना चाहती है कि जब बात खुद के इंतजाम की आती है, तो इतने पैसे सरकार के किस बटुये में आ जाते हैं। सरकार के आंगन में लगा वह कौन सा पैसों का पेड़ है, जो सत्ताधारियों-जन प्रतिनिधियों के लिए ही धन की वर्षा करता है और सभी के वेतन में इजाफा कर दिया जाता है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हजारीबाग में किया गया स्वागत
    Next Article रांची रथ यात्रा : मेला लगाने वाले वेंडर के लिए टेंडर जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची सीआईडी ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी मामले में एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

      September 26, 2025

      वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

      September 26, 2025

      आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत

      September 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
      • मिग-21 की वायु सेना से विदाई पर राजनाथ ने भारत-रूस के साथ गहरे संबंधों को याद किया
      • राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए
      • कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा
      • कन्नड़ लेखक एस.एल. भैरप्पा पंचतत्व में विलीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version