Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लोहरदगा में बीडीओ की बेटी ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी
    Top Story

    लोहरदगा में बीडीओ की बेटी ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 16, 2024Updated:June 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी आवास में बीडीओ की बेटी तमन्ना तिर्की (18) ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। तमन्ना रांची ऊर्सलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल की छात्रा थी। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

    जानकारी के अनुसार अजय तिर्की सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं और उनकी बेटी रांची में रहती थी। स्कूल में छुट्टी होने के कारण वो मां-पापा के पास पेशरार आई थी, जहां कुछ दिनों से उन्ही के साथ रह रही थी। घटना के दिन बीडीओ अजय तिर्की मीटिंग में गए थे और मां बाजार गई हुई थी। घर में खुद को अकेले पाकर तमन्ना ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घटना की सूचना पर पहुंची पेशरार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। उपायुक्त के निर्देश पर जिले के एसडीओ अमित कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच घटना का जायजा लिया। इस मामले में किस्को सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका से केदारनाथ जा रही बस उत्तरप्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को आ गयी थी झपकी
    Next Article हजरत मुस्लिम की शहादत पर हुआ गम का आयोजन
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version