Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही झामुमो : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही झामुमो : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार
    -सीता सोरेन के लिए हमदर्दी का सिर्फ नाटक, असली हमदर्दी होती तो दुर्गा सोरेन की संदेहास्पद मौत की उच्च स्तरीय जांच होती : प्रतुल शाहदेव
    -लोकसभा चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी गठबंधन बदहवास, भाजपा गठबंधन 51 विधानसभा सीटों पर आगे था, जबकि सत्ताधारी गठबंधन 29 सीटों पर सिमटा
    झामुमो कांग्रेस की समीक्षा बैठकों को भूल गया झामुमो, जिसमें दिनदहाड़े गोलियां चला करती थीं
    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि आज ये लोग सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जिस समय सीता सोरेन ने सोरेन परिवार के ऊपर उनकी और उनकी बेटियों की उपेक्षा का आरोप लगाया था, तो झामुमो चुप रहा। सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्व दुर्गा सोरेन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को सांप सूंघ गया था। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रतुल ने कहा कि जब सत्ताधारी गठबंधन के प्रथम परिवार के भीतर मां समान बड़ी बहू की अपेक्षा की गयी हो, तो इनसे आम लोगों के लिए न्याय की उम्मीद की बात सोचना भी बेमानी है। वैसे अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करता हैं तो उसे अपने ही गठबंधन के विधायक लोबिन हेंब्रम, चमरा लिंडा, अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह के द्वारा अलग-अलग समय पर सरकार पर लगाये गये गंभीर आरोपों का भी प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब देना चाहिए।

    प्रतुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सत्ताधारी गठबंधन बदहवास हो गया है। जिस समय 2019 में इन लोगों ने चुनाव जीता था, तब इनके पास 48 विधायक थे एवं तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन था। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 50 सीटों पर आगे रहा, जबकि इंडी गठबंधन सिर्फ 29 सीटों पर सिमट गया। इन्हें पता है कि अगले चुनाव में इनका सुपड़ा साफ होनेवाला है। इसलिए ये अनर्गल बयानबाजी पर उतर आये हैं।
    प्रतुल ने कहा कि भाजपा की समीक्षा बैठक पूरे प्रदेश में चल रही है। अधिकांश जगहों पर कार्यकर्ता सुचारू रूप से फीडबैक दे रहे हैं। सिर्फ देवघर में कुछ बाहरी तत्वों के द्वारा हंगामा करने की सूचना आयी थी। यह पूरा मुद्दा प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है।
    प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को जरा अपने सहयोगी दल कांग्रेस का झारखंड में भी ट्रैक रिकॉर्ड देख लेना चाहिए। 21 जून, 2013 को कांग्रेस भवन, रांची में दो गुटों के बीच में वर्चस्व की लड़ाई पर दिनदहाड़े दर्जनों राउंड गोलियां चली थीं और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया था। 1 जुलाई, 2019 को लोकसभा की हार की समीक्षा बैठक के दौरान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को कांग्रेस कार्यालय में घुसने तक नहीं दिया गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। कांग्रेस आॅफिस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। उस समय भी कई लोग हिरासत में लिये गये थे। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने ही गठबंधन के तीन विधायकों के ऊपर मुकदमे करा कर कोलकाता में उनकी गिरफ्तारी भी करवायी थी। लंबे समय तक उनको जेल में यातना भी दिलवायी थी। प्रतुल ने कहा कि जाहिर तौर पर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न आदि के मामलों में चौतरफा घिरा झारखंड मुक्ति मोर्चा ध्यान भटकाने के लिए नया नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में बकरीद पर गाय और बछड़े की कुर्बानी, बाबूलाल मरांडी ने शेयर किया वीडियो, झारखंड पुलिस और सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग
    Next Article बीजेपी के निर्वाचित विधायक-सांसद सुरक्षित नहीं हैं, उनको अपने कार्यकतार्ओं से ही खतरा है- सुप्रियो भट्टाचार्य
    shivam kumar

      Related Posts

      डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

      May 31, 2026

      डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

      May 31, 2026

      पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

      May 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version