Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की हिरासत में हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, हो रही पूछताछ
    झारखंड

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की हिरासत में हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, हो रही पूछताछ

    shivam kumarBy shivam kumarJune 27, 2024Updated:June 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले में बुधवार शाम हिरासत में लिए गए हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक से सीबीआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है जबकि स्कूल के दो कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

    सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह प्रिंसिपल को लेकर चरही से हजारीबाग की ओर निकली। बताया गया है कि टीम गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल समेत छह लोगों को सीबीआई ने अपने साथ क्यों रखा है।

    सीबीआई की टीम ने बुधवार को ही स्कूल के दो कर्मचारियों राहुल और एक महिला को 9:29 बजे छोड़ दिया था। दोनों को बांड पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि आगे जांच होगी और उन्हें बुलाया जाएगा तो वे पेश होंगे और पूरी मदद करेंगे। सीबीआई की टीम ने बुधवार को ही ब्लू डार्ट कूरियर सर्विस के उस कर्मचारी से भी पूछताछ की थी, जिसके जरिए प्रश्नपत्र रांची से हजारीबाग लाया गया था। टीम में शामिल अधिकारी दो बार एसबीआई बैंक भी गए और वहां भी पूछताछ की।

    उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक मामले की जांच के दौरान बिहार पुलिस ने गिरफ्तार अभ्यर्थियों के घर से जले हुए कागजात बरामद किए थे। इसमें प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी भी थी। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने इन जले हुए कागजात का मिलान एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए मूल प्रश्नपत्र से किया, जिसमें जले हुए कागजात में 68 प्रश्न मूल प्रश्नपत्र से हूबहू पाए गए। प्रश्नों के सीरियल नंबर भी मूल प्रश्नपत्र से मेल खाते मिले। बरामद प्रश्नपत्र हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से मेल खाता था। इसके बाद से ही स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक सीबीआई के राडार पर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में माओवादियों ने तीन वाहनों में लगा दी आग, विधायक के भाई बनवा रहे थे रोड
    Next Article हेमंत सोरेन सहित 12 आरोपितों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version