Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीडीएस जनरल अनिल चौहान आज जम्मू के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति का करेंगे आकलन
    देश

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान आज जम्मू के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति का करेंगे आकलन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024Updated:June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Delhi, Sep 30 (ANI): Newly appointed Chief of Defence Staff (CDS) General Anil Chauhan arrives at South Block Lawns prior to inspecting the Guard of Honour, in New Delhi on Friday. (ANI Photo)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आज जम्मू का दौरा करेंगे। वो जम्मू संभाग में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का आकलन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    सीडीएस का दौरा जम्मू संभाग में हुए कई घातक हमलों के बाद हो रहा है। कुछ दिन पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का बलिदान हो गया। साथ ही आतंकी हमले नौ तीर्थयात्रियों सहित 11 लोग मारे जा चुके हैं।

    जनरल चौहान नगरोटा व्हाइट नाइट कॉर्प्स मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक कर सकते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में उन्हें मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और हिंसा की हालिया लहर से निपटने के लिए लागू किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    पिछले दो हफ्तों में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में कई स्थानों को निशाना बनाया है। इन समन्वित हमलों में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं और इन घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा ढांचे को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। आतंकवादियों ने रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिसके कारण बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। 9 जून को हुए इस हमले में 41 के करीब लोग घायल भी हुए।

    12 जून को कठुआ जिले में सुरक्षाबलों की दो संदिग्ध आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके कब्जे से असॉल्ट राइफलों और ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। गोलीबारी में सीआरपीएफ के एक जवान का बलिदान हो गया। डोडा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें कम से कम पांच सैनिक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांदीपोरा जिले के अरागाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया
    Next Article भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए मनाएं पर्व : एसपी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version