Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»केंद्र सरकार अब तानाशाही नहीं कर सकती: गुलाम अहमद मीर
    झारखंड

    केंद्र सरकार अब तानाशाही नहीं कर सकती: गुलाम अहमद मीर

    shivam kumarBy shivam kumarJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की हुई बैठक
    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में विगत दिनों संपन्न हुए चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक लोकसभा सीट की समीक्षा की गयी। इस दौरान संबंधित लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी से चुनावी गतिविधियों के संबंध में फीडबैक लिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए रूपरेखा जल्द तय करने का निर्णय लिया गया। झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जनता ने हमें इतना मजबूत कर दिया है कि केंद्र सरकार अब तानाशाही नहीं कर सकती और जनता पर मनमाना फैसला नहीं लाद सकती। जब तक पूरी समीक्षा नहीं कर लेते, अगला कदम मजबूती से नहीं उठा सकते हैं। जीत और हार दोनों सीटों के प्रत्येक स्तर पर समीक्षा करेंगे। समय बर्बाद करने की अपेक्षा कमियों को दूर करना है। देखना है कि जो काम बाकी है, वह जल्द पूरा हो। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस चुनाव में प्रयास बेहतर रहा है। इसमें और सुधार की आवश्यकता है। वर्ष 2019 के चुनाव की अपेक्षा इस बार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है। पूरे झारखंड में सात सीटों पर पिछली बार के मुकाबले 16 लाख मतों की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 के मुकाबले हजारीबाग में हमें 51 फीसदी, खूंटी में 21 प्रतिशत, लोहरदगा में 33 प्रतिशत, चतरा में 135 प्रतिशत, धनबाद में 34 प्रतिशत और रांची में 16 प्रतिशत ज्यादा मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में अग्नि परीक्षा का समय आ गया है। चार महीनों में चुनाव होने वाले हैं। हमारी सरकार ने जनता से किये हुए जो वादे पूरे किये हैं, उन्हें आम लोगों तक पहुंचाया जाये।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड में इंडी खेमे की जीत के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को धन्यवाद देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के पहले चरण में एक दिन एक विधानसभा क्षेत्र कार्यक्रम चलाया जायेगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम की विस्तृत समीक्षा के लिए लोकसभावार एक समिति गठित की जायेगी, जो जमीनी स्तर पर क्षेत्र में जाकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं-नेताओं से बात कर अपनी रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लिया जायेगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को इडी ने किया गिरफ्तार
    Next Article दो राज्य में नयी सरकार के शपथ ग्रहण पर बाबूलाल ने जताया हर्ष
    shivam kumar

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version