रांची। कांके स्थित अर्बन हाट का काम अबतक अधूरा पड़ा है। इसके बचे कामों को पूरा कराने को रांची नगर निगम ने पहल की है। छठीं बार इसके लिए इ-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक अर्बन हाट के शेष काम के लिए 10 करोड़ 62 लाख 86 हजार रुपये व्यय होंगे। इसे भी इस कार्य का आवंटन होगा, उसे 365 दिनों में निर्धारित कार्यों को पूरा करना होगा। आवेदन करते समय इएमडी के तौर पर 10.63 लाख रुपये और डॉक्यूमेंट कॉस्ट के तौर पर 29,500 रुपये लगेंगे। 24 जून से बिड जमा होंगे और 9 जुलाई तक इसके लिए समय सीमा तय रखी गयी है।
बता दें कि कांके में रॉक गार्डन के पास अर्बन हाट बनाये जाने की योजना है। 2019 में यह योजना तय हुई थी। हालांकि इसकी योजना अगस्त 2016 में बनायी गयी थी। इसका उद्देश्य दिल्ली की तर्ज पर अरबन हाट का निर्माण और क्षेत्रीय हस्तकला को प्रोत्साहन सहित विभिन्न कारीगरों को सशक्त करने का भी रखा गया है। इसके निर्माण पर अबतक पांच करोड़ से अधिक राशि खर्च कर दी गयी है। जो कुछ कमरे बनाये गये थे, वे बदहाल हो चुके हैं।