Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी ने कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले पर जताया दुख
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी ने कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले पर जताया दुख

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में शिवखोड़ी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हुए कायरना हमले की निंदा की है। योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की आधी रात को एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुआ कायराना हमला अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से दिवंगत पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर प्रदेश के घायलों के समुचित उपचार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

    इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिवखोड़ी मंदिर के तीर्थयात्रियों की बस पर कायराना आतंकी हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। असमय काल कवलित हुए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

    वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णों देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला बेहद कायरतापूर्ण एवं निंदनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

    समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में राजनीतिक रूप से अति संवेदनशील दिन, सुरक्षा-प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुए आतंकी हमले में 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर दुखद भी है और घोर निंदनीय भी।

    मृतकों में अधिकांश उप्र के हैं और बस के खाई में गिरने की वजह से कई लोग घायल भी हैं। मृतकों के शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने और घायलों को अच्छे-से-अच्छा उपचार देने के लिए सरकार जागे और सभी हताहतों को यथोचित मुआवज़ा दे।

    उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी गुफा तीर्थ स्थल के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस में संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें दस लोगों के मारे की खबर है और कई घायल है। अलग-अलग अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदहेज हत्या में दोषी पति को 14 वर्ष का सश्रम कारावास
    Next Article लक्ष्य का पीछा करते समय टीम ने जरूरत से ज्यादा दबाव ले लिया: पाक कोच गैरी कर्स्टन
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version