Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नतीजों के बीच कांग्रेस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस:खड़गे बोले- यह जनता की जीत
    देश

    नतीजों के बीच कांग्रेस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस:खड़गे बोले- यह जनता की जीत

    adminBy adminJune 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी।

    राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

    ये चुनाव परिणाम जनता की जीत: खरगे
    अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में जो चुनाव परिणाम आया है, ये जनता की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, हम पहले से ही ये कह रहे थे कि ये लड़ाई हमारी मोदी Vs जनता है। देश की जनता ने किसी को भी बहुमत नहीं दिया। खास तौर से सत्ताधारी दल को जो सिर्फ एक चेहरे पर वोट मांगते थे। ये जनादेश मोदी के खिलाफ है।

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हमने संसाधनों के अभाव में चुनाव लड़ा। हमारे खाते सीज किए गए, लेकिन हमने लोगों के मुद्दे उठाए। खरगे ने राहुल गांधी की दोनों यात्राओं और लोगों से मुलाकात को अपनी कैंपेन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हमने इसी आधार पर अपना गारंटी कार्ड बनाया और हमें लोगों को समझाने में सफलता मिली।

    संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने कब्जा करने की कोशिश
    खरगे ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश की। फिर लोगों को धमकाया, नहीं माने तो जेल में डाला और पार्टी भी तोड़ ली। लोगों को पता चल गया था कि यदि मोदी की बहुमत मिला तो उसका दुरुपयोग होगा। मुझे खुशी है कि भाजपा अब इस षड्यंत्र में सफल नहीं हो पाएगी। अंत में खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी और देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं तथा इंडिया गठबंधन के सभी साथियों और शुभचिंंतकों का आभार जताया। खरगे ने कहा कि अभी हमारी लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंची है, अभी हमें लोगों के लिए, संविधान की सुरक्षा और विपक्ष के मुद्दों के लिए लड़ते रहना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीत के बाद बोले निशिकांत दुबे, प्रदीप यादव को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए
    Next Article अमित शाह ने सुदेश महतो को किया फोन
    admin

      Related Posts

      आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा

      August 8, 2025

      सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

      August 8, 2025

      उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version