Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इडी रेड की भनक लगते ही फरार हुआ कमलेश, फोटोग्राफर से बना जमीन माफिया
    Jharkhand Top News

    इडी रेड की भनक लगते ही फरार हुआ कमलेश, फोटोग्राफर से बना जमीन माफिया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 22, 2024Updated:June 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जिस कमलेश कुमार के यहां रेड मारा, उसे इसकी भनक पहले की लग गई थी। एऊ ने जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो कई जानकारी मिली। इसके बाद जांच एजेंसी ने कमलेश कुमार को समन जारी किया, लेकिन वह पूछताछ के लिए इडी आॅफिस नहीं पहुंचा।

    हालांकि, उसे इस बात की भनक नहीं थी कि अचानक जांच एजेंसी उसके घर पर छापेमारी कर देगी। इसी वजह से वह टीम के पहुंचने से पहले की रांची से बाहर चला गया।

    पहले फोटोग्राफर, फिर बना जमीन माफिया

    करीब आठ साल पहले कमलेश पेशे से फोटोग्राफर था। वह रांची के ही एक स्थानीय अखबार में काम करता था। साल 2016 में उसकी रांची के कुछ पुलिस अफसरों और प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान हुई।

    इसके बाद उसने कांके में जमीन की खरीद-बिक्री शुरू की। देखते ही देखते बाइक पर घूमने वाला कमलेश महंगी गाड़ियों से घूमने लगा। जमीन के इस धंधे से अकूत संपत्ति बनाई। अब वह कंस्ट्रक्शन और रिजॉर्ट के धंधे में भी उतर गया है।
    कब चर्चा में आया कमलेश

    करीब 5 साल पहले कमलेश उस समय चर्चा में आया, जब कांके अंचल के रिंग रोड के पास चामा मौजा में स्थित हल्का 3, खाता संख्या 87 के प्लाट संख्या 1232 पर बनी पुलिस हाउसिंग कॉलोनी का मामला सामने आया। उस जमीन में 50.90 डिसमिल का प्लॉट तत्कालीन डीजीपी डीके पांडे ने अपनी पत्नी पूनम पांडे के नाम पर ली।

    इसके अलावा 17 अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों ने अपने परिजनों के नाम पर जमीन खरीदी। गैर मजरूआ सरकारी जमीन होने के बाद भी उसकी रजिस्ट्री और म्यूटेशन होने पर बवाल हुआ। तब कांके थाना में 27 नवंबर 2020 को तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक रंजीत कुमार ने कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

    कई सरकारी जमीन पर किया कब्जा

    कमलेश पर कई रसूखदारों का सपोर्ट ऐसा था कि उसने कई सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लिया। नगड़ी मौजा में स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी के पीछे से गुजरने वाली जुमार नदी और बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की जमीन पर भी उसने कब्जा कर लिया।

    नदी और बीएयू की अधिग्रहित करीब 21 एकड़ जमीन को उसने समतल कराकर उसमें कॉलोनी डेवलप कर ली। यह पूरी तरह से सरकारी जमीन थी। इसके बाद भी इस जमीन कर रजिस्ट्री भी हुई और म्यूटेशन भी हुआ।
    एऊ को रेड में क्या कुछ मिला

    एऊ की टीम ने कमलेश के कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 603 सी और कोकर के मरियम टोली स्थित आवास पर छापेमारी की। यह छापेमारी लगभग 10 घंटे चली। इस दौरान एऊ को फ्लैट से एक करोड़ रुपए कैश और 100 गोलियां मिलीं। इसे जब्त कर लिया गया है।

    जांच एजेंसी की टीम सुबह करीब 11 बजे पहुंची थी और रात करीब 10 बजे निकली। तलाशी के दौरान एक अलमीरा में रखे बैग में भरे 500-500 रुपए के बंडल मिले। एक अन्य बैग को खंगाला तो उसमें 100 गोलियां थीं। फ्लैट से इसके अलावा बड़ी संख्या में जमीन के दस्तावेज भी मिले। इसकी जांच की जा रही है। गोलियों को कांके थाना को दे दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजीव लाल की जमानत पर सुनवाई 29 को, इडी ने जवाब के लिए मांगा समय
    Next Article आर्थिक सहायता व न्यायिक जांच की मांग पूरी होने पर मृतक आकाश का हुआ अंतिम संस्कार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

      May 31, 2026

      डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

      May 31, 2026

      पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

      May 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version