Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विधायकों के शपथ ग्रहण में देरी के लिए फिरहाद ने राज्यपाल पर साधा निशाना
    राज्य

    विधायकों के शपथ ग्रहण में देरी के लिए फिरहाद ने राज्यपाल पर साधा निशाना

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2024Updated:June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। उपचुनाव जीतने के बाद भी तृणमूल के दो नव-निर्वाचित विधायक शपथ नहीं ले पा रहे हैं। इसे लेकर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर हमला बोला है। सोमवार को

    फिरहाद ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में उपसभापति आशीष बनर्जी समेत दो नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राज्य के नगर निकाय मंत्री ने कहा कि मैं खुद 2009 में उपचुनाव जीता और विधानसभा का सदस्य बना। तत्कालीन स्पीकर ने राज्यपाल से मंजूरी ली। तत्कालीन अध्यक्ष हासिम अब्दुल हलीम ने उपचुनाव परिणाम की घोषणा के आठ-नौ दिन बाद एक विशेष दिन तय किया। नियत दिन पर हम आये और शपथ ली।

    उन्होंने आगे कहा, ”लेकिन अब हर बार राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष के अधिकारों को कमजोर करके, चुनावी प्रणाली का अपमान करके केंद्र सरकार के इशारे पर बाहुबल दिखा रहे हैं। इस राज्यपाल का चरित्र ठीक नहीं है। अगर मैं उनकी जगह होता तो महिला उत्पीड़न के आरोप के बाद इस्तीफा दे देता।”

    दोनों विधायकों के शपथ ग्रहण से जुड़ी जटिलताओं का जिक्र करते हुए फिरहाद ने कहा कि दो सदस्य जनता के वोट से निर्वाचित होकर विधानसभा के सदस्य बने हैं और यहां केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत राज्यपाल आये हैं। विधायकों को शपथ दिलाना विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार है। हम विधायक स्पीकर के करीब रहते हैं – यह विधानसभा का नियम है।

    उन्होंने कहा कि आम लोगों ने हमारा समर्थन किया है। राज्यपाल कौन है? किस चीज़ के गवर्नर? किसी को भी जनता के निर्णय के विरुद्ध जाने का अधिकार नहीं है। हमें कभी भी उपचुनाव जीतने के बाद शपथ लेने के बारे में नहीं सोचना पड़ा। यह सब इस भाजपा सरकार में हो रहा है। एक अल्पमत सरकार, जो दूसरों पर निर्भर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची हरियाणा की समूची कैबिनेट
    Next Article संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मृतका की मां ने लगाया हत्या करने का आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      पलासी थाना पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

      June 2, 2025

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version