Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में मरने वालों में जयपुर के कपड़ा कारोबारी सहित चार लोग
    देश

    जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में मरने वालों में जयपुर के कपड़ा कारोबारी सहित चार लोग

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। जम्मू-कश्मीर में रविवार को आतंकी हमले में मारे गए 10 श्रद्धालुओं में से चार राजस्थान के हैं। यह चारों जयपुर के एक परिवार के ही सदस्य हैं। इनमें एक दो साल की बच्चा भी है। जम्मू-कश्मीर के कंदा इलाके में शिव खोड़ी से कटरा आ रही बस पर रविवार की शाम 6 बजे आतंकियों ने फायरिंग की थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने घटना को लेकर दुख जताया है।

    जयपुर के डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि आतंकी हमले में मारे गए चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। हमले में चौमूं (जयपुर) के वार्ड पांच की पांच्यावाली ढाणी निवासी राजेंद्र सैनी (42) पुत्र हनुमान सहाय सैनी, उनकी पत्नी ममता सैनी (40) की मौत हो गई। वहीं राजेंद्र के बड़े भाई ओमप्रकाश की बेटी हरमाड़ा थाना क्षेत्र की अजमेरा की ढाणी निवासी पूजा सैनी (30) और पूजा के बेटे लिवांश उर्फ किट्टू (2) की मौत हुई है। पूजा का पति पवन सैनी (32) गम्भीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज कटरा के हॉस्पिटल में चल रहा है।

    राजेंद्र सैनी के बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि मेरी बेटी पूजा, दामाद पवन, दोहिता लिवांश, छोटा भाई राजेंद्र और उसकी पत्नी ममता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। जम्मू से वे अरुण ट्रैवल्स की तीर्थयात्रा बस से शिव खोड़ी से लौटते वक्त आतंकियों ने बस पर फायरिंग कर दी। इस आतंकी हमले में पूजा, लिवांश, राजेंद्र और ममता की मौत हो गई।

    ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि छोटा भाई राजेंद्र चौमूं के सरकारी हॉस्पिटल के पीछे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। मेरा दामाद पवन अपने गांव (अजमेरा की ढाणी, हरमाड़ा) में ई-मित्र की दुकान संचालित करता था। उन्होंने बताया कि रविवार रात 9.15 बजे एक रिश्तेदार ने हमें घटना की सूचना दी। राजेंद्र और ममता के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी वर्षा (21) बीएड कर रही है। दूसरे नंबर का बेटा राहुल (19) कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। जबकि सबसे छोटा बेटा लक्की (17) स्कूल की पढ़ाई कर रहा है। तीनों बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया है।

    चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल से बात की है। मुख्यमंत्री ने घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने परिजनों को भी ढांढस बंधाया है। ओमप्रकाश ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। घायल पवन ने बताया कि चलती हुई बस के सामने अचानक दो गाड़ियां आकर रुकी। जिसमें बैठे आतंकियों ने पहले बस के टायरों पर गोलियां मारी। फायरिंग होने पर बस के लोगों ने खिड़की से बाहर देखा तो आतंकियों ने लोगों पर फायरिंग कर दी। आतंकियों ने चलती बस में ड्राइवर को गोली मार दी। ड्राइवर की मौत हो गई और बस अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। आतंकियों ने करीब तीस-चालीस राउंड फायर किए।

    जानकारी के अनुसार जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित जम्मू-कश्मीर जिला प्रशासन के संपर्क में और शवों को जयपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचक्रधरपुर में विकास कार्यों के कारण हटिया से संबलपुर के बीच कई ट्रेनें रद्द
    Next Article बिहार के नालंदा में सड़क दुर्घटना में बैंककर्मी की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version