Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जुलाई से 15 लाख तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ: चंपाई
    Top Story

    जुलाई से 15 लाख तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ: चंपाई

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -25 से 50 साल की बहन-बेटियों को मिलेगी सहायता राशि
    धनबाद। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को धनबाद दौरे 383.70 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमलोग ऐसे जिले में हैं, जिस जिला में पूरा भारत वर्ष की नजर है। इसका अलग ही परिचय है। यह धरती कोयला से परिचित है। यहां हर तरह की ताकत देखने को मिलती है। तीन महीना तक चुनाव में व्यस्त रहे। सरकार का काम काज रूक गया था। चुनाव में राज्य सरकार का बहुत कुछ जाना कि राज्य में जनता की क्या स्थिति है। शैक्षणिक व्यवस्था क्या है। सरकार झारखंड की जनता के लिए सोचती है। एक दिन हम ऐसी नीति लाने की कोशिश करेंगे कि यहां के मजदूर भी सम्मान की जिंदगी जियें।

    धनबाद जिला राज्य के अंदर बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। झारखंड को अलग हुए 24 साल हो रहा। कभी भाजपा यहां लंबा समय तक राज किया है। उनका डबल इंजन सरकार भी थी, लेकिन आदिवासी, दलित वंचित अल्पसंख्यक के हित में नहीं सोची। कभी झारखंड की भावना को नहीं समझी। सिर्फ उनकी नजर खनिज संपदा पर थी। महागठबंधन सरकार को हेमंत बाबू के नेतृत्व में जनादेश मिला। सरकार बनने के साथ ही कोरोना आ गया। राज्य सरकार को आपके बीच आने का मौका नहीं मिला। प्रवासी मजदूर को लाना हमारे लिए चुनौती थी। देश में पहला राज्य है जो चप्पल और लूंगी पहनने वाला मजदूर को हवाई जहाज से लाया। किसी राज्य में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। दो साल उसी में बीत गया। कोरोना से उभरा, तो हमने ऐसा काम किया कि अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाये। एक-एक परिवार को सरकार आपके द्वार से जोड़ा। हमलोगों ने योजना बनायी। मां-बाप को एक हाजर रुपये पेंशन देते हैं।

    सिर्फ नाम का धनी प्रदेश है झारखंड
    सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड नाम का धनी प्रदेश है। यहां खनिज का भंडार है। कहीं तांबा है, अभ्रक है। लेकिन भाजपा अलग राज्य होने के साथ ही सत्ता पर काबिज थी, लेकिन दलित ना आदिवासी ना गरीब गुरबा के लिए योजना लायी। पहले हम हर परिवार को शिक्षा देंगे। क्योंकि धनी प्रदेश होते हुए भी गरीब हो गया। क्यों विकास में आगे नहीं है। इसलिए योजना बनायी कि हर विद्यार्थी को तीन गुणा तक छात्रवृति दी जाये, ताकि कोई बच्चा स्कूल जाना बंद ना करे। हर बच्ची को सावित्रिबाई फूले योजना से जोड़ा गया, ताकि कोई भी बेटी पढ़ाई नहीं छोड़े। ये महागठबंधन सरकार की सोच है। हर परिवार में शिक्षा का दीपक जलायेंगे। धनी प्रदेश में यहां के आदिवासी-मूलवासी, किसान की आर्थिक स्थिति दयनीय है। कभी भी भाजपा ने नहीं सोचा कि झारखंड को विकास की श्रेणी में ले चलें। हर खेत में पानी पहुंचे, इसकी भी व्यव्सथा कर रहे हैं। किसानों का 2 लाख तक का ऋण माफ कर रहे हैं।

    भाजपा ने हेमंत सरकार को स्थिर नहीं रहने दिया
    सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार को स्थिर से भाजपा ने कभी नहीं रहने दिया। जनता ने जनादेश दिया, लेकिन भाजपा वाले हिलाते डुलाते रहे। बेवजह से हेमंत बाबू को जेल में रख दिया है। डबल इंजन की सरकार ने पांच हजार से ज्यादा विद्यालय बंद कर दिये। वे चाहते थे कि यहां का बेटा प्राइमरी स्कूल तक नहीं जा पाये। हमारी सरकार ने शिक्षा का दीया हर परिवार तक जलाया।

    अगले महीने से 200 यूनिट बिजली फ्री
    सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि सत्ता में आने के साथ 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया। अगले महीना से 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे। मुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना शुरू की, ताकि जनता का एक पैसा नहीं लगे। 15 लाख तक स्वास्थ्य बीमा योजना अगले महीने से शुरू करेंगे, ताकि यहां का जो आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, उनको 15 लाख तक का शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सहायता राशि मिल सके। कोई भी परिवार स्वास्थ्य लाभ से वंचित ना हो। ये सरकार हर तरह की सोच से आगे बढ़ रही है। भाजपा देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। अगस्त-सितंबर तक 40 से 50 हजार शिक्षक बहाली होगी। सिपाही बहाली होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपानी को संरक्षित रखने के साथ जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाना होगा: हाइकोर्ट
    Next Article जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में पिछड़ों को उम्र सीमा में 5 वर्ष छूट की अनुशंसा, सरकार को भेजा प्रस्ताव
    shivam kumar

      Related Posts

      डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

      May 31, 2026

      डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

      May 31, 2026

      पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

      May 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version