Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ओलंपिक में जीता पदक तो सीधे बनेंगे डीएसपी
    झारखंड

    ओलंपिक में जीता पदक तो सीधे बनेंगे डीएसपी

    adminBy adminJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ओलंपिक में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी बनने का मौका मिलेगा। वहीं बाकी खिलाड़ियों को दो प्रतिशत आरक्षण के तहत नहीं, बल्कि सीधे झारखंड सरकार में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। खेल विभाग ऐसी तैयारी कर रहा है कि झारखंड का कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतता है, तो उसे सीधे नौकरी दी जायेगी। इसमें डीएसपी से लेकर सिपाही तक की नौकरी शामिल है। खिलाड़ियों को सीधी नौकरी देने के लिए झारखंड सरकार के खेल विभाग और निदेशालय की ओर से नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।

    इसमें पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत नहीं, बल्कि सीधे नौकरी दी जायेगी। पदक जीतने पर खिलाड़ी को नौकरी के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद यह आवेदन नियुक्ति के लिए गठित कमेटी के पास जायेगा। यहां सत्यापन समेत अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद खिलाड़ियों की नियुक्ति की जायेगी। खेल सचिव मनोज कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। हमने बिहार में खिलाड़ियों की नियुक्ति से जुड़े नियमों का भी अध्ययन किया है। यहां अंतर यह होगा कि यहां इसके लिए कमेटी बनेगी।

    खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा
    खेल सचिव ने बताया कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाने की योजना है। इससे हमारे झारखंड के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सबसे बड़ी समस्या जो पलायन है और हमारे खिलाड़ी दूसरे राज्यों में जा रहे हैं, उस पर भी रोक लग सकेगी। इस प्रस्ताव को लाने से पहले खेल विभाग सरकार के दूसरे विभागों में खाली पदों की सूची भी तैयार करेगा। इसके लिए संबंधित विभागों से खाली पदों की जानकारी मांगी जायेगी।

    मौजूदा खेल नीति में उपलब्ध है दो प्रतिशत आरक्षण
    झारखंड सरकार की नयी खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है। नीति के अनुसार उत्कृष्ट उपलब्धि वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए नया नियम बनेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण पूर्व रेलवे के नये सीपीआरओ बने ओम प्रकाश चरण
    Next Article हेसाबेड़ा जंगल में दो नाबालिग से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version