Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजराइल ने चार बंधकों को हमास से भीषण लड़ाई में मुक्त कराया, 274 फिलिस्तीनी मारे गए
    दुनिया

    इजराइल ने चार बंधकों को हमास से भीषण लड़ाई में मुक्त कराया, 274 फिलिस्तीनी मारे गए

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। इजराइल के सुरक्षाबलों ने पिछले साल अक्टूबर से आतंकवादी संगठन हमास के पंजों में जकड़े अपने चार नागरिकों को भीषण लड़ाई के बाद आखिरकार मुक्त करा लिया। इजराइली सुरक्षा बलों को इसके लिए शनिवार को गाजा के नुसीरत शरणार्थी क्षेत्र में हमास से कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इस कार्रवाई में 274 फिलिस्तीनी मारे गए। इस इलाके में बंधकों को मुक्त कराने के कई घंटे बाद तक लड़ाई जारी रही।

    आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्सेज) की वेबसाइट में उपलब्ध विवरण में मुक्त कराए गए चारों बंधकों का फोटो भी जारी किया गया है। इनमें नोआ अर्गामानी (25), अल्मोग मीर जान (21), एंड्री कोजलोव (27) और श्लोमी जिव (40) शामिल हैं। आईडीएफ ने कहा है कि इनको हमास ने सात अक्टूबर 2023 को नोवा संगीत समारोह से अगवा कर लिया गया था। इजराइल ने कहा, आतंकी संगठन ने बंधकों को जानबूझकर आबादी वाले क्षेत्रों में रखा। इसका मकसद यह था कि उन्हें मुक्त कराने में बाधा आए। इजराइली एजेंसियों ने सुनियोजित तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर, हमास ने दावा किया है कि इजराइली कार्रवाई में तीन बंधक मारे गए जिनमें एक अमेरिकी नागरिक था।

    गाजा के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि मारे गए लोगों में 57 महिलाएं और 64 बच्चे हैं। इसके अतिरिक्त करीब 700 लोग घायल हुए हैं। इजराइल की सेना ने नुसीरत के अलावा दीर अल-बलाह शहर पर भी हमले किए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले फरवरी में भी बंधक बनाए गए दो इजराइली नागरिकों को मुक्त कराने की कार्रवाई में 74 फिलिस्तीनी मारे गए थे। इस समय इजराइल में चारों बंधकों की रिहाई का जश्न मनाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान पर यूक्रेन ने हमला करने का किया दावा
    Next Article आलमगीर आलम ने मंत्रिपद और सीएलपी से दिया इस्तीफा
    shivam kumar

      Related Posts

      ईरान पर हमला टला! ट्रंप बोले- समझौते के बेहद करीब पहुंची वार्ता

      June 12, 2026

      ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात

      June 11, 2026

      नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version